NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा
    खेलकूद

    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    March 06, 2019 | 08:05 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL की शुरूआत 2008 में हुई थी। मुंबई इंडियंस (MI) IPL के इतिहास में तीन बार इस लीग का खिताब अपने नाम कर चुकी है। MI ने 2013, 2015 और 2016 में रोहित की कप्तानी में इस लीग का खिताब अपने नाम किया है। IPL 2019 में भी रोहित अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से खिताब को अपने नाम करना चाहेंगे। आइये जानते हैं वो रिकॉर्ड जिन्हें IPL 2019 में रोहित अपने नाम कर सकते हैं।

    IPL 2018 में रोहित ने किया था औसत प्रदर्शन

    IPL 2018 में रोहित अपनी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाए थे, बल्ले से भी रोहित का प्रदर्शन औसत रहा था। पिछले साल रोहित ने 14 मैचों में 286 रन बनाए थे। IPL 2019 में रोहित अपनी बल्लेबाज़ी से निरंतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    IPL 2019 में इन खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं रोहित शर्मा

    IPL में रोहित के नाम 4,493 रन हैं। रोहित इस लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पहले स्थान पर सुरेश रैना (4,985) और दूसरे स्थान पर विराट कोहली (4,948) हैं। IPL 2019 में रोहित अगर 507 रन बना लेते हैं तो उनके नाम इस लीग में 5,000 रन हो जाएंगे।

    सबसे ज़्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बन सकते हैं रोहित

    IPL के इतिहास में रोहित शर्मा और चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी 3-3 बार इस लीग का खिताब जीत चुके हैं। अगर रोहित IPL 2019 का खिताब जीतने में कामयाब होते हैं, तो वह इस लीग के सबसे ज़्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। बतौर खिलाड़ी रोहित चार बार इस लीग का खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं। इस रिकॉर्ड में रोहित और हरभजन बराबरी पर हैं। रोहित एक विशेष पांचवीं IPL ट्रॉफी जीत सकते हैं।

    इस कीर्तिमान को भी हासिल कर सकते हैं रोहित

    रोहित IPL के 89 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस सीज़न वह बतौर कप्तान 100 मैच पूरे कर सकते हैं। IPL में सबसे ज़्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी (159) के नाम है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गंभीर (129) हैं।

    इन रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम कर सकते हैं रोहित

    IPL में रोहित के नाम 184 छक्के हैं। इस लीग में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने की सूची में वह पांचवे नंबर पर हैं। IPL 2019 में 16 छक्के लगाकर रोहित 200 छ्क्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन सकते हैं। रोहित के नाम 379 चौके हैं। 21 चौके लगाकर वह इस लीग में 400 चौके पूरे कर लेंगे। रोहित के नाम पर 34 अर्द्धशतक हैं और वह सिर्फ गौतम गंभीर, डेविड वार्नर (36 दोनों) और सुरेश रैना (35) से पीछे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019: स्टेडियम में बैठे दर्शकों को कैच पकड़ने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये और कार क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 का विश्व कप टीम चयन पर कोई असर नहीं पड़ेगा- विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं किंग कोहली विराट कोहली
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं कैप्टन कूल एम एस धोनी महेंद्र सिंह धोनी

    रोहित शर्मा

    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में कौन है ज़्यादा मज़बूत क्रिकेट समाचार
    न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ से भारत को सीखनी चाहिए ये अहम चीज़े विराट कोहली
    न्यूज़ीलैंड बनाम भारत: 30 महीनों बाद कोई टी-20 सीरीज़ हारा भारत, न्यूज़ीलैंड की 2-1 से जीत क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर क्रिकेट से संन्यास
    क्रिकेट में स्टंप माइक ऑन होना चाहिए या ऑफ? ICC से लेकर खिलाड़ियों ने दी राय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले वनडे में भारत की जीत, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स महेंद्र सिंह धोनी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    सांसे रोक देने वाले दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, जानें मैच के रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    10,000 रन और 500 छक्के मारने वाले क्रिस गेल ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    मैक्सवेल के शतक से भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीती पहली टी-20 सीरीज़, बने कई रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023