Page Loader
रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक, जानिए कितनी गेंदों का सामना किया
रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

रोहित शर्मा ने लगाया टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक, जानिए कितनी गेंदों का सामना किया

Jul 14, 2023
04:50 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 220 गेंदों पर शतक लगाया। उन्होंने 221 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। यह रोहित के टेस्ट करियर का 10वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा शतक है। यह रोहित के टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक भी है। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में 204 गेंदों पर शतक लगाया था।

आंकड़े

रोहित ने डेब्यू टेस्ट में लगाया था शतक

रोहित ने 6 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 194 गेंदों पर शतक लगाया था। उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में रोहित ने 171 गेंदों पर शतक लगाया था। नवंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 160 गेंदों पर शतक लगाया था। अक्टूबर 2019 में रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 154, 133 और 130 गेंदों पर शतक लगाया था। फरवरी 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 130 गेंद पर शतक जड़ा था।