NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वेस्टइंडीज बनाम भारत: रोहित शर्मा ने लगाया अपना 10वां टेस्ट शतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रोहित शर्मा ने लगाया अपना 10वां टेस्ट शतक, जानिए आंकड़े 
    रोहित और जायसवाल ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रोहित शर्मा ने लगाया अपना 10वां टेस्ट शतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 13, 2023
    11:49 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक (103) लगाया है। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 3,500 रन भी पूरे किए हैं।

    यह रोहित के टेस्ट करियर का 10वां और कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीसरा शतक है।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    रोहित ने की शानदार बल्लेबाजी 

    पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने कमजोर नजर आ रही वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के खिलाफ मौके मिलने पर रन बटोरे।

    उन्होंने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 220 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए।

    इस बीच उन्होंने जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को बढ़त दिला दी।

    टेस्ट करियर 

    रोहित ने पूरे किए अपने 3,500 टेस्ट रन 

    रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ही खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    लगभग 1 दशक लम्बे करियर में अपना 51वां टेस्ट खेल रहे रोहित ने अपने 3,500 रन पूरे किए हैं। वह टेस्ट प्रारूप में भारत की ओर से ये आंकड़ा छूने वाले 20वें बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 पारियों में 400 से अधिक रन बना लिए हैं, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं।

    साझेदारी 

    रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर वेस्टइंडीज में की रिकॉर्ड साझेदारी 

    रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की।

    यह वेस्टइंडीज की धरती पर भारत की ओर से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बन गया है।

    इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर की जोड़ी ने 2006 में वेस्टइंडीज की सरजमीं पर पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे।

    यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत से पहले विकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी बनी है।

    आंकड़े 

    रोहित ने विदेशों में लगाया अपना दूसरा टेस्ट शतक 

    रोहित टेस्ट में 10 या अधिक शतक लगाने वाले 17वें भारतीय बन गए हैं।

    रोहित ने घर से बाहर (विदेशों में) अपना केवल दूसरा टेस्ट शतक बनाया। इस प्रारूप में उनका विदेशों में पहला शतक 2021 में इंग्लैंड में आया था। उन्होंने द ओवल में 256 गेंदों में 127 रन बनाए थे।

    रोहित ने 2023 में अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान नागपुर टेस्ट में 120 रन बनाए थे।

    जानकारी

    रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगाया 44वां शतक 

    रोहित का यह सभी प्रारूपों को मिलाकर 44वां शतक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है। सक्रिय खिलाड़ियों में कोहली (75), रूट (46) और वार्नर (45) के बाद वह चौथे सर्वाधिक शतक वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम का 2013 के बाद से ICC टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल जीतते ही सभी प्रारूपों में विश्वकप जीतने वाला इकलौता देश होगा भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    प्री सीजन कैंप के लिए 35 खिलाड़ी चयनित, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खामोश रहता है रोहित का बल्ला, जानिए आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    टेस्ट क्रिकेट

    10 साल में पहली बार नाथन लियोन के बिना टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एशेज सीरीज
    एशेज 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  एशेज सीरीज
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने जमाया टेस्ट करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    एशेज 2023, तीसरा टेस्ट: मार्क वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड

    भारतीय क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट कोहली ने बताई वेस्टइंडीज में अपनी यादगार पारी, क्रिस गेल की भी तारीफ की क्रिस गेल
    पाकिस्तानी खेल मंत्री की भारत को धमकी, बोले- विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में की गई 5 सर्वश्रेष्ठ साझेदारी  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचे IPL स्टार रिंकू सिंह, साझा की तस्वीरें रिंकुसिंह
    दलीप ट्रॉफी, फाइनल: हनुमा विहारी ने लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दलीप ट्रॉफी
    ICC ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नियंत्रित करने के नियमों को खारिज किया, जानिए कारण  टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025