टेस्ट में रोहित शर्मा का शतक है भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की गारंटी, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 103 और यशस्वी जायसवाल ने 171 रन बनाए। रोहित का यह 10वां टेस्ट शतक था।
वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके पहले 10 टेस्ट शतक ने भारत को जीत दिलाई है।
6 नवंबर, 2013 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाया था। भारत वह मैच पारी और 51 रन से जीता था।
आंकड़े
रोहित ने डेब्यू टेस्ट में लगाया था शतक
14 नवंबर, 2013 को अपने दूसरे टेस्ट में रोहित ने 111* रन बनाए थे। नवंबर, 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 102* रन बनाए।
अक्टूबर, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पहले टेस्ट में 176, 127 और तीसरे टेस्ट में 212 रन बनाए थे।
फरवरी, 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161 रन और सितंबर, 2021 में 127 रन बनाए थे।
फरवरी, 2023 में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ नागपुर टेस्ट में 120 रन बनाए थे।