अगली खबर
रोहित शर्मा बना सकते हैं ओपनर के तौर पर बड़ा रिकॉर्ड, केवल 70 रनों की जरूरत
लेखन
नीरज पाण्डेय
Mar 16, 2023
11:40 am
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने 17,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं। अब वह एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज के दौरान रोहित के पास 13,000 रन बनाने वाला तीसरा भारतीय ओपनर बनने का मौका होगा। रोहित को इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए केवल 70 रनों की जरूरत है।
हालांकि, रोहित पहला वनडे नहीं खेलेंगे।
प्रदर्शन
ऐसा रहा है ओपनर के तौर पर रोहित का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर रोहित ने 303 पारियों में 46.51 की औसत के साथ 12,930 रन बनाए हैं जिसमें 38 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।
ओपनर के तौर पर भारत के लिए रोहित से अधिक रन सचिन तेंदुलकर (15,335) और वीरेंद्र सहवाग (15,758) ने ही बनाए हैं। सहवाग ने भारत के लिए सर्वाधिक 388 तो वहीं सचिन ने 342 पारियां ओपनर के तौर पर खेली हैं।