NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई रणजी टीम से मिले रोहित, सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र
    खेलकूद

    खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई रणजी टीम से मिले रोहित, सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र

    खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई रणजी टीम से मिले रोहित, सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 08, 2020, 03:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    खराब प्रदर्शन कर रही मुंबई रणजी टीम से मिले रोहित, सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भले ही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट की चाह ने उन्हें इस खेल से दूर नहीं रखा है। रोहित ने मंगलवार को मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए गुरुमंत्र दिया। बता दें कि मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में लगातार दो मैच हार गई है। आइये विस्तार से जानें पूरी खबर।

    शनिवार को मुंबई और कर्नाटक का मैच देखने पहुंचे थे रोहित

    बीते शनिवार को रोहित शर्मा मुंबई और कर्नाटक का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं, रविवार को भी रोहित मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर (BKC) आए और नेट्स पर अभ्यास किया। इस दौरान रोहित ने मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उन्हें वर्तमान स्थिति से उबरने का तरीका बताया। इस अवसर पर मुंबई रणजी टीम के कोच विनायक सावंत, गेंदबाज़ी कोच प्रदीप सुंदरम और टीम मैनेजर अजिंक्य नाइक भी उपस्थित थे।

    रोहित ने 15 मिनट तक खिलाड़ियों से बातचीत की- सावंत

    विनायक सावंत ने अंग्रेज़ी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि रोहित ने खिलाड़ियों को 2006-07 चैंपियन टीम के बारे में बताया, जब मुंबई ने लगातार तीन हार के बाद भी खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कहा, "मैंने रोहित से कुछ देर लड़कों से बात करने को कहा था, उन्होंने 15 मिनट तक खिलाड़ियों से बात की। उन्होंने 2006-07 और 2009-10 सीज़न में मुंबई के ट्रॉफी जीतने की बात बताई।"

    आप यहां से वापसी कर सकते हैं और ट्रॉफी जीत सकते हैं- रोहित

    सावंत ने आगे बताया कि रोहित ने खिलाड़ियों से कहा, "2006-07 में हम पहले तीन मैचों में एक अंक भी प्राप्त नहीं कर सके थे, लेकिन उसके बावजूद हमने ट्रॉफी जीती। आप भी यहां से वापसी कर सकते हैं और ट्रॉफी जीत सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस तरह हारने के बाद जब आप वापसी करते हैं, तो जीत का स्वाद बेहद मीठा लगता है। लेकिन यहां से वापसी के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।"

    सीनियर्स अधिक जिम्मेदारी ले- रोहित

    इसके साथ ही रोहित ने मुंबई के खिलाड़ियों को उसी अंदाज़ में खेलने को कहा जिस अंदाज़ के लिए मुंबई के खिलाड़ी जाने जाते हैं। रोहित ने कहा कि सीनियर्स अधिक जिम्मेदारी लें।

    इस रणजी ट्रॉफी में काफी खराब रहा है मुंबई का प्रदर्शन

    मौजूदा रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। मुंबई को अपने पिछले दो मुकाबलों में बुरी तरह हार झेलनी पड़ी है। पहले मुंबई को रेलवे के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कर्नाटक ने भी मुंबई को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। प्वाइंट टेबल में मुंबई सिर्फ छह अंको के साथ 13वें स्थान पर है। मुंबई का अगला मुकाबला 11 जनवरी से तमिलनाडू के खिलाफ है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा

    गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के बाद भारतीय टीम को 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए रोहित शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रोहित भी मुंबई के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते थे। रोहित के अलावा भारतीय टीम में मुंबई से अंजिक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन
    मारुति सुजुकी डिजायर CNG बनाम हुंडई औरा CNG, जानिए इनमें से कौन सी गाड़ी है बेस्ट हुंडई
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कैलेंडुला, मिलेंगे ये 5 फायदे त्वचा की देखभाल

    मुंबई

    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका
    भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई पनडुब्बी INS वागीर, जानें इसमें क्या है खास भारतीय नौसेना
    उपराष्ट्रपति की टिप्पणी के बाद संविधान की मूल संरचना पर बोले CJI, जानें क्या कहा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का सबसे महंगा टिकट बिका, जानिए कीमत शाहरुख खान

    रोहित शर्मा

    राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को लेकर कही अहम बातें, इस कदम को बताया टर्निंग प्वाइंट राहुल द्रविड़
    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    रोहित शर्मा का वनडे में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार है रिकॉर्ड, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पूर्व कोच डेरेन लेहमन ने बताया भारत में टेस्ट जीतने का फॉर्मूला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे, 1-1 पर समाप्त हुई सीरीज जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    हारुन रशीद बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता, जल्द घोषित होंगे पैनल के बाकी नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा महिला इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023