NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट
    अगली खबर
    WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट
    रोहित शर्मा को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी (तस्वीर: ट्विटर/@Vimalwa)

    WTC फाइनल से पहले रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट- रिपोर्ट

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 06, 2023
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।

    मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद अभ्यास सत्र के लिए गए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं।

    बल्लेबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी है। इसके बाद वह अभ्यास भी नहीं कर पाए और वापस लौट गए।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

    मामला

    भारत का आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र था

    भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें लगातार 3 दिन से जमकर अभ्यास कर रही है। भारत के लिए आज वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। ऐसे में ज्यादा खिलाड़ी आराम कर रहे थे।

    रोहित प्रेस कॉन्फेंस करने के बाद पिच को देखने गए और फिर अभ्यास करने गए।

    चोट लगने के बाद तुरंत टीम फिजियो और कोच राहुल द्रविड़ रोहित के पास पहुंचे। फिजियो ने ही उन्हें आगे अभ्यास करने से मना कर दिया। उन्होंने उनके अंगूठे पर टेप भी लगाया।

    शतक

    ओवल में लगा चुके हैं शतक 

    रोहित टीम के सलामी बल्लेबाज हैं और भारतीय फैंस चाहेंगे कि शुभमन गिल के साथ वह मैच में पारी की शुरुआत करें।

    उन्होंने इस मैदान पर शतक भी लगाया है। ऐसे में उनका खेलना बहुत जरूरी है।

    उन्होंने इस मैदान पर 2 पारियों में 69 की औसत से 138 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है। उन्होंने 283 गेंदों का सामना किया है। रोहित ने 48.76 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    जीत

    इस टीम के साथ 1-2 ICC टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं रोहित 

    चोटिल होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित ने कहा था, "टेस्ट क्रिकेट सबसे बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण प्रारूप है और इसे जीतना ही हमारे लिए सबकुछ होगा। मैं इस भारतीय टीम को आगे ले जाना चाहता हूं और 1-2 ICC खिताब जीतना चाहता हूं।"

    उन्होंने आगे कहा, "पिच और परिस्थितियां बदलती रहती हैं। सभी खिलाड़ी तैयार हैं। हम कल देखेंगे और तय करेंगे कि कौन खेलेगा।"

    भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के दौरान ही करेगी।

    गंभीर

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 11 टेस्ट की 20 पारियों में 34.21 की औसत से 650 रन बनाए हैं। इस बीच वह सिर्फ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा पाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया टीम रोहित के लिए दूसरी सबसे खराब औसत वाली टीम है।

    भारतीय कप्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विरुद्ध 3 टेस्ट में 11 की औसत से 33 रन बनाए हैं। रोहित से फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी बीच सीजन में टीमों को कह सकते हैं अलविदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI के लिए बड़ी खुशखबरी, क्रिस जॉर्डन बने टीम का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: MI के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: भारत को स्टीव स्मिथ से रहना होगा सावधान, जानिए क्या है अहम कारण स्टीव स्मिथ
    WTC फाइनल: भारत के लिए फिर मुसीबत बन सकते हैं नाथन लियोन, जानिए उनके आंकड़े  नाथन लियोन
    WTC फाइनल: नाथन लियोन ने इंग्लैंड में 45 तो अश्विन ने झटके 18 विकेट, जानिए आंकड़े नाथन लियोन
    WTC फाइनल: भारतीय क्रिकेट टीम ने एकसाथ किया अभ्यास, देखिए तस्वीरें भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान के खिलाफ SSG टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं डेविड वार्नर, किया योजना का खुलासा  डेविड वार्नर
    अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  अजिंक्य रहाणे
    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट के संबंधों में आई खटास, ये बनी विवाद की वजह  BCCI

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC फाइनल: ईशान किशन और केएस भरत के आंकड़ों की तुलना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    WTC फाइनल: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए परेशानी बन सकते हैं मार्नस लाबुशेन, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल: 'द ओवल' में बेहद खराब रहा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025