NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विकेट पर मारा बल्ला, देना होगा जुर्माना
    खेलकूद

    IPL 2019: आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विकेट पर मारा बल्ला, देना होगा जुर्माना

    IPL 2019: आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विकेट पर मारा बल्ला, देना होगा जुर्माना
    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Apr 29, 2019, 02:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2019: आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने विकेट पर मारा बल्ला, देना होगा जुर्माना

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में रोहित अंपायर के द्वारा पगबाधा आउट दिए गए थे, जिसके बाद अंपायर के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए रोहित ने पवेलियन जाते वक्त विकेट पर बल्ला मार दिया था। बता दें कि रोहित को आचार संहिता के लेवल 1 अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी माना गया है।

    इस वजह से रोहित पर लगा जुर्माना

    कोलकाता के खिलाफ मैच में दूसरी पारी के चौथे ओवर में हैरी गर्नी की गेंद पर अंपायर ने रोहित को LBW आउट करार दिया था। जिसके बाद रोहित ने DRS लिया, जिसमें पता चला कि गेंद का कुछ भाग ही स्टंप पर जा कर लग रहा था और अंपायर के आउट देने के कारण ही रोहित को आउट दिया गया। इसके बाद पवेलियन लौटते वक्त रोहित ने निराशा दिखाते हुए अंपायर से कुछ कहा और विकेट पर बल्ला मार दिया।

    34 रनों से कोलकाता ने दी मुंबई को मात

    बता दें कि इस मैच में KKR ने MI को 34 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले खेलने के बाद मुंबई के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में मुंबई 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना पाई थी।

    इससे पहले एम एस धोनी पर भी लगा है जुर्माना

    राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2019 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी पर भी आचार संहिता के 2.20 के स्तर 2 का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 50 फीसद जुर्माना लगा था। बता दें कि धोनी अंपायर उल्‍हास गंधे से नो-बॉल विवाद पर डग आउट से मैदान में आकर उलझ गए थे। हालांकि, बाद में धोनी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।

    स्लो ओवर रेट के कारण पहले भी 12 लाख का जुर्माना दे चुके हैं रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा KXIP के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के कारण पहले भी 12 लाख रुपये का जुर्माना दे चुके हैं। वैसे स्लो ओवर रेट के कारण अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और आर अश्विन पर भी जुर्माना लग चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019: प्लेऑफ मुकाबलों के समय में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे मैच क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Match 48: SRH और KXIP में होगी जंग, जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार
    #KKRvMI: रसेल-शुभमन की आंधी के बाद बरसे हार्दिक पंड्या, लेकिन KKR ने MI को हराया कोलकाता नाइट राइडर्स
    #DCvRCB: DC ने RCB को हराया, 2012 के बाद पहली बार किया प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई विराट कोहली

    रोहित शर्मा

    #CSKvMI: MI ने CSK को चेन्नई में हराया, जानें मैच में बने रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    #RRvMI: शानदार गेंदबाजी के बाद बढ़िया बल्लेबाजी ने दिलाई RR को MI पर जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 36: राजस्थान से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी मुंबई इंडियंस, संभावित टीमें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 31: RCB के सामने होगी MI, जानें संभावित इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019 Match 47: मुंबई के सामने जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी KKR, संभावित टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Match 46: कोहली के सामने होंगे शिखर धवन, जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने की शमी और बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश रविंद्र जडेजा
    IPL 2019: 8वें स्थान पर स्थित RCB अब भी कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई, जानें इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Match 44: CSK और MI में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए IPL छोड़कर स्वदेश लौट रहे खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: MI में शामिल हुआ अफ्रीका का ये धाकड़ गेंदबाज़, अल्ज़ारी जोसेफ को किया रिप्लेस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास के वो मुकाबले जिनमें 1 रन बना हार-जीत का कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023