NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े

    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 19, 2023, 04:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े
    रोहित शर्मा ने तीन साल से वनडे में कोई शतक नहीं लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में शतक लगाए तीन साल हो गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी, 2020 को बेंगलुरु में लगाया था। इसके बाद उन्होंने 15 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। पिछले दो मैच में उनको शुरुआत तो अच्छी मिली पर वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    शतक लगाने के बाद रोहित के आंकड़े

    रोहित ने अपने आखिरी वनडे शतक के बाद की 15 पारियों में क्रमश: 28, 25, 37, 60, 5, 13, 76*, 0, 17, 27, 51*, 83, 17, 42, 34 के स्कोर बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकलें हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के पहले मैच में ऐसा लगा था कि वह शतक जड़ देंगे। उन्होंने 83 रन बना भी लिए थे, लेकिन इसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए।

    2022 में वनडे क्रिकेट में रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने 2022 में भारत के लिए आठ वनडे मुकाबले खेले। इस दौरान वह 41.50 की औसत से 249 रन बनाने में कामयाब रहे थे। उनका स्ट्राइक रेट 114.22 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन नाबाद का था। उन्होंने इस दौरान तीन अर्धशतक लगाए थे। 2023 में भारतीय कप्तान ने अब तक चार वनडे मैच खेले हैं और 44.00 की औसत से 176 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक निकला है।

    टेस्ट में भी लंबे अर्से शतक नहीं लगा पाए रोहित

    टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने यहां भी आखिरी शतक इंग्लैंड के खिलाफ 13 फरवरी, 2021 को लगाया था। उस दौरान उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने 66, 49, 34, 36, 83,19, 11, 29, और 15 के स्कोर बनाए हैं। 2022 में वह सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले और 30.00 की औसत से 90 रन बनाए। उनके बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला।

    रोहित का ओवर-ऑल रिकॉर्ड

    भारत के लिए रोहित ने अब तक 45 टेस्ट, 239 वनडे और 148 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 3,137 रन, वनडे में 9,630 और टी-20 में 3,853 रन बनाए हैं। उनका टेस्ट में 46.13, वनडे में 48.63 और टी-20 में 31.32 का औसत रहा है। टेस्ट में उन्होंने आठ, वनडे में 29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे मैच खेले जाने हैं। ऐसे में उनसे शतक की उम्मीद होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    भारत के इन दिग्गज कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गवाई है अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    घरेलू वनडे में चौथी बार 120 से कम पर सिमटा भारत, रोहित के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में नहीं दिखेगा इन प्रमुख खिलाडि़यों का जलवा, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वेस्ली मधवीरे नीदलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बने  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे में नीदरलैंड को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    मैक्स ओडॉव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: जो रूट 1,915 रनों के साथ हैं शीर्ष बल्लेबाज, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023: नाथन लियोन 83 विकेटों के साथ शीर्ष पर, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे केन विलियमसन, हेजलवुड बने वनडे के नंबर एक गेंदबाज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाला 5वां भारतीय मैदान भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023