NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने रोहित, गुप्टिल को पीछे छोड़ा
    खेलकूद

    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने रोहित, गुप्टिल को पीछे छोड़ा

    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने रोहित, गुप्टिल को पीछे छोड़ा
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 24, 2022, 07:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने रोहित, गुप्टिल को पीछे छोड़ा
    तस्वीर- Twitter/@BCCI

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी-20 मुकाबले में नया कीर्तिमान हासिल किया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहने के बाद रोहित आज लय में नजर आए हैं।

    रोहित ने कोहली और गुप्टिल को पीछे छोड़ा

    सीरीज की शुरुआत से पहले रोहित तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आज 37वां रन बनाते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विराट कोहली (3,296) और मार्टिन गुप्टिल (3,299) को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब 123 मैचों में 33.38 की औसत से 3,305 रन हो गए हैं। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3,300 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    अर्धशतक से चूके रोहित

    पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने संभलकर बल्लेबाजी की और पॉवरप्ले में 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए। हालांकि, क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने कुछ आक्रामक शॉट लगाए और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। उम्दा बल्लेबाजी कर रहे रोहित अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 27वें अर्धशतक बनाने से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    आज रोहित शर्मा और ईशान किशन भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने आए। यह पहला ऐसा मौका है, जब भारत के कप्तान और विकेटकीपर की सलामी जोड़ी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उतरी हो।

    बतौर कप्तान रोहित ने किया प्रभावित

    रोहित ने कप्तान के तौर पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने बतौर कप्तान अब तक 26 मैच में 42.56 की उम्दा औसत और 155.64 की स्ट्राइक रेट से 979 रन अपने नाम कर लिए हैं। इससे पहले रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 59 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,328 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने कोहली की कप्तानी में खेलते हुए 35 मैचों में 9,62 रन बनाए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय और IPL में कैसी रही है रोहित शर्मा की कप्तानी? इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा विराट कोहली
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज से जुड़े अहम आंकड़ों पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    छह साल बाद दुनिया की नंबर एक टी-20 क्रिकेट टीम बनी भारत भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी-20: टॉस जीतकर श्रीलंका की पहले गेंदबाजी, दीपक हूडा करेंगे डेब्यू भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: पिछली 10 पारियों में 1,258 रन बना चुका है यह युवा भारतीय बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी
    PSL: लीग छोड़ने के एक हफ्ते बाद ही एलेक्स हेल्स ने की वापसी, खेलेंगे एलिमिनेटर मुकाबला पाकिस्तान सुपर लीग
    महिला क्रिकेट विश्व कप: कोरोना संक्रमित होने पर नौ खिलाड़ियों के साथ मैच खेल सकेंगी टीमें महिला क्रिकेट विश्व कप

    भारतीय क्रिकेट टीम

    आज ही के दिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे सचिन क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, अविष्का फर्नांडो बाहर क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023