Page Loader
रोहित शर्मा ने पूरे किए भारत में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
रोहित शर्मा की शानदार उपलब्धि (फोटो: BCCI)

रोहित शर्मा ने पूरे किए भारत में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

Feb 09, 2023
04:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत में 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित ने तीनों फॉर्मेट्स में मिलाकर ये छक्के लगाए हैं। वह घरेलू मैदान पर 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। रोहित ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 153 मैच खेले हैं। मार्टिन गुप्टिल (256) ने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाए हैं।

आंकड़े

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 434 मैचों में 519 छक्के लगाए हैं। उनसे अधिक छक्के केवल क्रिस गेल (553) ने ही लगाए हैं। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के नहीं लगा सका है। रोहित के बाद दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 538 मैचों में 359 छक्के लगाए हैं।