NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज
    अगली खबर
    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज

    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान, डिविलियर्स चुने गए लीग के बेस्ट बल्लेबाज

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 19, 2020
    10:42 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रियता साल दर साल बढ़ती गई है और कुछ खिलाड़ियों की भूमिका इसमें काफी अहम रही है।

    महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ हर कोई करता है, लेकिन रोहित शर्मा ने भी खुद को बेहतरीन कप्तान साबित किया है।

    स्टार स्पोर्ट्स पर 50 लोगों की टीम, जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटर शामिल थे, ने धोनी-रोहित को संयुक्त रूप से IPL का बेस्ट कप्तान बताया है।

    बेस्ट कप्तान

    धोनी-रोहित बने IPL के बेस्ट कप्तान

    धोनी और रोहित को लीग का बेस्ट कप्तान घोषित किया गया है। धोनी लीग में 11 सीजन कप्तान के रूप में खेले हैं।

    उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 बार प्ले-ऑफ में पहुंचाया है और तीन बार खिताब जिताने में सफल रहे हैं।

    रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और तब से लेकर पिछले सीजन तक उन्होंने चार बार अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

    बल्लेबाज और गेंदबाज

    डिविलियर्स बल्लेबाजी में तो वहीं मलिंगा गेंदबाजी में बेस्ट

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को लीग का महानतम बल्लेबाज चुना गया है।

    मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लीग के बेस्ट गेंदबाज बने हैं।

    मलिंगा ने 122 मैचों में सबसे ज़्यादा 170 विकेट झटके हैं। डिविलियर्स ने 154 मैचों में 40 की औसत के साथ 4,395 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।

    विराट कोहली

    विराट कोहली बने बेस्ट भारतीय बल्लेबाज

    RCB के कप्तान विराट कोहली को लीग का बेस्ट भारतीय बल्लेबाज चुना गया है। कोहली ने 177 मैचों में लीग में सबसे ज़्यादा 5,412 रन बनाए हैं।

    वह एक सीजन में सबसे ज़्यादा 973 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने एक सीजन में सबसे ज़्यादा चार शतक भी लगाए हैं।

    कोहली के नाम IPL में पांच शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं।

    ऑलराउंडर और कोच

    वॉटसन बेस्ट ऑलराउंडर, फ्लेमिंग बेस्ट कोच

    पहले सीजन CSK के लिए खेलने के बाद से लगातार टीम के हेडकोच रहने वाले पूर्व किवी क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग को लीग का बेस्ट कोच चुना गया है।

    कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस उनसे थोड़ा पीछे रह गए।

    CSK के लिए खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को लीग का बेस्ट ऑलराउंडर चुना गया है।

    वॉटसन ने 134 मैचों में चार शतक और 19 अर्धशतकों सहित 3,575 रन बनाए और 92 विकेट लिए हैं।

    जानकारी

    ये 50 लोग रहे थे टीम में शामिल

    इस लिस्ट को स्टार स्पोर्ट्स की एक्सपर्ट्स की टीम ने चुना है। इस लिस्ट में 20 पूर्व क्रिकेटर और 10 सीनियर खेल पत्रकार शामिल थे। इन लोगों को 10 स्टैटिशियन और 10 एनालिस्ट की भी मदद मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में डेविड वॉर्नर द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर डेविड वार्नर
    2021 से महिला IPL का आयोजन करे BCCI- मिथाली राज टी-20 क्रिकेट
    IPL 2020: टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर रोहित शर्मा और जोस बटलर ने रखे अपने विचार रोहित शर्मा
    IPL इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा हासिल की गई पांच यादगार जीत चेन्नई सुपरकिंग्स

    रोहित शर्मा

    अलविदा 2019: इस साल टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियां विराट कोहली
    नया साल: 2020 में इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के आंकड़े और हेड-टू-हेड विराट कोहली
    इस खिलाड़ी द्वारा खेला गया नटराज शॉट काफी पसंद करते हैं कपिल देव भारतीय क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी के IPL में खेलने और भारतीय टीम में वापसी पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के लिए केएल राहुल हो सकते हैं विकेटकीपिंग विकल्प- रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2008 से 2019: हर सीजन सबसे ज़्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    IPL नीलामी: 15.50 करोड़ में बिके पैट कमिंस, जानिए पिछले सभी सीज़न के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    IPL में विराट कोहली द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL रद्द हुआ तो धोनी और रैना के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों पर पड़ेगा असर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    मई के पहले हफ्ते में भी शुरु हुआ तो संभव है IPL का आयोजन- BCCI ऑफिशियल इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025