NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    ऋषभ पंत का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    ऋषभ पंत का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 30, 2022, 12:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऋषभ पंत का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    ऋषभ पंत को 2022 में तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। साल 2022 में वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा रहे हैं। इस साल टेस्ट में तो उनका का बल्ला खूब चला, लेकिन वनडे और टी-20 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। आइए साल 2022 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    पंत का टेस्ट में प्रदर्शन कैसा रहा?

    इस साल पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 12 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और 61.81 की शानदार औसत से 680 रन बनाए। इसमें उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। पूरे साल में उनके बल्ले से 75 चौके और 21 छक्के निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है। उन्होंने 2022 में 748 गेंदों का सामना किया और उनका स्ट्राइक रेट 90.90 का रहा है।

    वनडे में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    पंत को इस साल 12 वनडे मैच में मौका मिला है। इसमें उन्होंने 37.33 की औसत से 336 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। वह दो बार खाता खोले बिना भी आउट हुए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन नाबाद रहा है। वह 96.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने पूरे साल में 42 चौके और पांच छक्के भी लगाए हैं।

    इस साल टी-20 में कैसा रहा है पंत का प्रदर्शन?

    पंत को इस साल सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में 25 मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने 21.41 की औसत से 364 रन बनाए हैं और सिर्फ एक अर्धशतक बनाने में ही कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 274 गेंद का सामना किया है और पूरे साल में 42 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52 रन नाबाद रहा है और उन्होंने 132.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    पंत के ओवरऑल प्रदर्शन पर एक नजर

    पंत के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 33 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 43.67 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन नाबाद है। इसी तरह उन्होंने 30 वनडे मैचों में 34.60 की औसत से 865 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन नाबाद रहा है। उन्होंने 66 टी-20 मैच में 22.43 की औसत से 987 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन नाबाद रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत
    टी-20 क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया से जुड़े एस्टन एगर और मैट रेन्शॉ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया रियान पराग
    रणजी ट्रॉफी: हरियाणा के अंकित कुमार ने उड़ीसा के खिलाफ लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, प्रियांक पांचाल ने जड़ा दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग ऋषभ पंत
    हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं हार्दिक, श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलने की है उम्मीद- मावी हार्दिक पांड्या
    भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज होस्ट करना चाहता है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भारत बनाम पाकिस्तान
    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद अंक तालिका में सभी टीमों की स्थिति ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत

    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड? इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को क्यों नहीं मिली भारतीय टीम में जगह? सामने आया कारण जसप्रीत बुमराह
    टेस्ट क्रिकेट: भारत के इन 5 बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रहा साल 2022, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2023: नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    राशिद खान दोबारा अफगानिस्तान के टी-20 कप्तान बने, जानें कप्तानी में कैसे रहे हैं उनके आंकड़े राशिद खान
    राशिद खान बने अफगानिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान राशिद खान
    भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन? रोहित शर्मा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023