NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स

    बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 14, 2022, 02:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बांग्लादेश बनाम भारत: ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 4,000, बनाए कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स
    बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक बनाने से चूके ऋषभ पंत (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट में भारत के ऋषभ पंत अर्धशतक बनाने से चूक गए और पहली पारी में 46 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आंकड़े को पार करने वाले भारत के कुल 29वें बल्लेबाज बन गए हैं। आइए इस बीच उनके युवा करियर पर एक नजर डालते हैं।

    पंत के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

    पंत ने साल 2017 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 मैच से अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 128 मैचों की 136 पारियों में 33.78 की औसत से 4,021 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने छह शतक और 18 अर्धशतक भी लगा लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 159* रन रहा है। पंत अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में आठ मौकों पर बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

    पंत ने टेस्ट में पूरे किए 50 छक्के

    पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। इसके साथ उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 50 छक्के पूरे किए हैं। पंत ने 54 पारियों में 50 छक्के पूरे किए हैं और वह रोहित शर्मा (51 पारी) के बाद दूसरे सबसे कम पारियों में यह आंकड़ा छूने वाले भारतीय बने हैं। इसके अलावा वह एडम गिलक्रिस्ट, महेन्द्र सिंह धोनी और ब्रैड हेडिन के बाद 50 छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बने हैं।

    पंत का वनडे, टेस्ट और टी-20 करियर

    पंत के 32 टेस्ट में 43.38 की औसत से 2,169 रन हो गए हैं, जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। घर से बाहर खेलते हुए उन्होंने अपने 1,500 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अब तक अवे टेस्ट में 1,485 रन और न्यूट्रल वेन्यू पर 45 रन बनाए हैं। पंत ने अपने वनडे करियर में 30 मैचों में 865 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 987 रन अपने नाम किए हैं।

    इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन वाले भारतीय बल्लेबाज हैं पंत

    पंत ने इस साल खेल के सबसे बड़े प्रारूप में छह टेस्ट खेले हैं और इनमें 64.22 की औसत और 91.60 की अविश्वनसीय स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए हैं। वह इस साल भारतीय क्रिकेट टीम से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में क्रमशः 100*(139), 96(97), 39(26), 50(31), 146(111), 57(86) और 46(45) के स्कोर बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये 5 तरीके तनाव
    भारत-चीन सीमा: शी जिनपिंग ने चीनी सैनिकों से बात की, युद्ध की तैयारियों का जायजा लिया चीन समाचार
    'काली' पोस्टर पर निर्माता लीना मनीमेकलाई को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक काली फिल्म
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री का पूरा मामला क्या है? नरेंद्र मोदी

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, ब्रेविस को नहीं मिली जगह वनडे क्रिकेट
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, मिचेल सेंटनर होंगे कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    ECB ने नील किलीन को नियुक्त किया इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच बेन स्टोक्स
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: दिसंबर के लिए इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने जीता पुरस्कार ICC अवार्ड्स

    रोहित शर्मा

    भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्लो ओवर रेट को लेकर लगा जुर्माना भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    रोहित शर्मा पिछले तीन साल से वनडे में नहीं लगा पाए हैं शतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    कैसे सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम बन सकती है भारतीय टीम? भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चेतेश्वर पुजारा ने भारत में पूरे किए 12,000 फर्स्ट क्लास रन, देखिए उनके आंकडे़ चेतेश्वर पुजारा
    अर्शदीप सिंह द्वारा लगातार नो-बॉल फेंकने पर ब्रेट ली ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात अर्शदीप सिंह
    पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने रोजर फेडरर से की शुभमन गिल की तुलना, कही ये बातें शुभमन गिल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रायपुर बनेगा वनडे होस्ट करने वाला भारत का 50वां स्टेडियम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत

    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत को अलगे दो हफ्तों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद पहली बार दिया बयान, कही ये बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत महीनों तक क्रिकेट से रहेंगे दूर, वनडे विश्व कप खेलना भी संभव नहीं भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023