NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा
    खेलकूद

    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2023 | 02:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा
    रवि शास्त्री ने WTC फाइन के लिए टीम चुनी है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल 7-11 जून तक द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इस फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। पिछली बार जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC का फाइनल मुकाबला खेला था, तब शास्त्री ही टीम के कोच थे। आइए उनकी टीम पर एक नजर डालते हैं।

    अश्विन और जडेजा दोनों को मिली जगह

    शास्त्री को लगता है कि प्लेइंग इलेवन में गेंदबाज अपनी फिटनेस और मौसम के आधार पर चुने जाएंगे। उनके अनुसार टीम को अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दोनों को मौका मिले। अश्विन को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना जाए और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए जडेजा का उपयोग करना सही होगा। ओवल की पिच स्पिन गेंदबाज को मदद कर सकती है। उन्होंने अपनी टीम में अक्षर पटेल को मौका नहीं दिया है।

    शास्त्री ने इन तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा 

    शास्त्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बात करते हुए कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की धरती पर पिछली बार जसप्रीत बुमराह के कारण अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनकी कमी खलेगी।" उन्होंने अपनी टीम में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर को मौका दिया है। सिराज और शमी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन भी कर चुके हैं। शार्दुल को भी इंग्लैंड में खेलने का अनुभव प्राप्त है।

    शास्त्री ने इन बल्लेबाजों को दिया मौका 

    शास्त्री का मानना है कि चोटिल केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करनी चाहिए। तीसरे स्थान पर चतेश्वर पुजारा और चौथे स्थान पर विराट कोहली होने चाहिए। उन्होंने अपनी टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी कराई है और उन्हें पांचवें स्थान पर रखा है। शास्त्री ने कहा, "जिस तरह वह टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह फाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी जगह कमाई है।"

    ऐसी है शास्त्री द्वारा चुनी गई भारतीय टीम 

    शास्त्री ने विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को मौका नहीं दिया है। उन्होंने केएस भरत को चुना है। उमेश यादव और जयदेव उनादकट भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत ने 2021-23 चरण में 18 मैच खेले जिनमें 10 जीते, 5 हारे और 3 ड्रॉ खेले। WTC फाइनल के लिए शास्त्री की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रवि शास्त्री
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    रवि शास्त्री

    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री यशस्वी जायसवाल
    रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की रणनीति पर उठाए सवाल, नई बॉल लेने पर साधा निशाना भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रवि शास्त्री के बयान को 'बकवास' करार दिया  रोहित शर्मा
    भारत की हार पर बोले शास्त्री, कहा- आत्मविश्वास की अति से होता है ऐसा नुकसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: 4 बार की चैंपियन CSK का फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2023
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले RR के जेसन होल्डर का प्रदर्शन?   IPL 2023
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर IPL 2023
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    BCCI ने पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को किया खारिज BCCI
    ICC के नए रेवेन्यू मॉडल से BCCI को पहुंचना है बड़ा फायदा, PCB ने जताई नाराजगी  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    IPL 2023: शुभमन के लिए शानदार रहा है साल 2023 और नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जानिए आंकड़े IPL 2023

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: LSG के खिलाफ MI के शीर्ष बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा है खराब, जानिए आंकड़े  IPL 2023
    MI बनाम SRH: रोहित शर्मा ने लगाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड को बताया बल्लेबाजी करने के लिए सबसे कठिन जगह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ईशान किशन हुए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका  ईशान किशन
    केएल राहुल IPL के बाद WTC फाइनल से भी हुए बाहर, खुद दी जानकारी  केएल राहुल
    WTC फाइनल से पहले स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा एक ही टीम से खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023