Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: रासी वैन डर डूसेन ने लगाया करियर का चौथा वनडे शतक
वैन डर डूसेन ने लगाया शतक (फोटो: ट्विटर/@ProteasMenCSA)

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: रासी वैन डर डूसेन ने लगाया करियर का चौथा वनडे शतक

Jan 27, 2023
07:55 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रासी वैन डर डूसेन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया है। डूसेन ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन की पारी खेली। इसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। 39वां वनडे खेल रहे डूसेन के वनडे करियर का यह चौथा शतक है। वह अपने करियर में 12 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके साथ ही डूसेन ने वनडे करियर में 1,600 से अधिक रन बना लिए।

बल्लेबाजी

ऐसी रही दक्षिण अफ्रीका की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 61 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। टेंबा बवुमा (36) और क्विंटन डिकॉक (37) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (30) ने भी डूसेन का अच्छा साथ दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 298/7 का स्कोर बनाया है। डूसेन के साथ डेविड मिलर (53) ने पांचवें विकेट के लिए 110 रनों की अहम साझेदारी की थी। इंग्लैंड के लिए सैम कर्रन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।