Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: रिंकू सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक लगाया
रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: रिंकू सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक लगाया

Oct 11, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने बिहार क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक (109*) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल 10वां शतक साबित हुआ। उनके साथी बल्लेबाज माधव कौशिक (124) ने भी शतक लगाया। इन दोनों शतकों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 287/3 का स्कोर बनाया। आइए रिंकू की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही रिंकू की पारी 

उत्तर प्रदेश ने जब 85 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब रिंकू क्रीज पर आए।

वह 164 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद लौटे।

उन्होंने माधव के साथ मिलकर 202 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

टीम के सलामी बल्लेबाज माधव 252 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 124 रन बनाकर नाबाद लौटे।

करियर 

ऐसा है रिंकू का प्रथम श्रेणी करियर 

रिंकू ने 2016 में हैदराबाद क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 54 मैचों की 77 पारियों में 3,850 से अधिक रन बना चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 10 शतक के अलावा 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 163 रन का रहा है।

वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2 वनडे में 55 रन और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 702 रन भी बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT