Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: रिंकू सिंह ने लगातार दूसरे मैच में लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े
रिंकू ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ImTanujSingh)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: रिंकू सिंह ने लगातार दूसरे मैच में लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 18, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट के रिंकू सिंह ने गोवा क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में शतक लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल 10वां शतक साबित हुआ। यह उनके मौजूदा सीजन में लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने बिहार के खिलाफ पिछले मैच में अपनी इकलौती पारी में 112 रन बनाए थे। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही रिंकू की पारी 

ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ने जब 33 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब रिंकू क्रीज पर आए।

उन्होंने माधव कौशिक के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की।

एक छोर से उत्तर प्रदेश ने निरंतर अंतराल में अपने विकेट गंवाए, जबकि दूसरे छोर से रिंकू ने डटकर बल्लेबाजी की।

उन्होंने 155 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने वंश चौधरी के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

करियर 

शानदार है रिंकू का प्रथम श्रेणी करियर 

रिंकू ने 2016 में हैदराबाद क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 55 मैचों की 78 पारियों में 3,900 से अधिक रन बना चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 11 शतक के अलावा 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 163 रन का रहा है।

वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2 वनडे में 55 रन और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 702 रन भी बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT