Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: रविंद्र जडेजा ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 16वां शतक जड़ा 
रविंद्र जडेजा ने शानदार शतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: रविंद्र जडेजा ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 16वां शतक जड़ा 

Oct 12, 2026
12:29 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए रविंद्र जडेजा ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (102) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 16वां शतक रहा। दूसरी ओर, प्रेरक मांकड़ ने भी 129 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत सौराष्ट्र ने पहली पारी में 110.4 ओवर में 392 रन बनाए। ऐसे में आइए जडेजा की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही जडेजा की पारी 

जडेजा ने 209 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 48.80 की रही।

उन्होंने प्रेरक के साथ मिलकर 297 गेंदों में 205 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

इन दोनों के आउट होने के बाद सौराष्ट्र की पारी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई और 36 रन के अंदर ही आखिरी के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

सलामी बल्लेबाज चिराग जानी ने 83 रन का योगदान दिया।

करियर 

ऐसा रहा है जडेजा का प्रथम श्रेणी करियर 

जडेजा ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला 2006 में खेला था। अब तक उन्होंने 151 मुकाबले खेले हैं और इसकी 224 पारियों में लगभग 45 की औसत से 8,504 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 16 शतक के अलावा 46 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 331 रन रहा है।

भारत के लिए उन्होंने 91 मैचों की 136 पारियों में 37.81 की औसत से 4,160 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENT