NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 16वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 16वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
    मयंक अग्रवाल ने गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2024: मयंक अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 16वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 13, 2024
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात क्रिकेट टीम और कर्नाटक क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2024 के मुकाबले में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कमाल की पारी (109) खेली है।

    उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 16वां शतक लगाया है। उन्होंने 103 गेंद का सामना करते हुए यह शतक पूरा किया।

    उनके इस शतक की मदद से कर्नाटक मैच में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    मयंक ने खेली कप्तानी पारी 

    गुजरात की टीम ने पहली पारी में 264 रन बनाए थे। जवाब में कर्नाटक की टीम ने जोरदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज मयंक ने रविकुमार समर्थ के साथ पहले विकेट के लिए 172 रन जोड़ दिए।

    समर्थ ने 108 गेंद का सामना किया और 60 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले।

    मयंक 124 गेंद में 109 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 17 चौके और 1 छक्का निकला।

    करियर

    कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं मयंक 

    मयंक साल 2022-23 के रणजी सीजन से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह पिछले साल रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

    उन्होंने 9 मैच की 13 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 990 रन बनाए थे। उनकी औसत 82.50 की थी। मयंक के बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 249 रन रहा था।

    मयंक के बाद सबसे ज्यादा रन सौराष्ट्र के अर्पित वासवदा (907) ने बनाए थे।

    करियर

    कैसा रहा है मयंक का प्रथम श्रेणी करियर?

    मयंक ने अब तक 96 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और 45 से ज्यादा की औसत से 7,229 रन बनाए हैं।

    इस दौरान कर्नाटक के इस बल्लेबाज के बल्ले से 16 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 304 रन रहा है।

    मयंक 7 बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नाबाद भी रह चुके हैं। साल 2013 में कर्नाटक के लिए डेब्यू करने वाला यह खिलाड़ी टीम का सबसे मजबूत स्तम्भ है।

    टेस्ट

    मयंक के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 41.33 की औसत से 1,488 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। मयंक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन रहा है।

    उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणजी ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    मयंक अग्रवाल
    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी: शेल्डन जैक्सन ने लगाया सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शानदार शतक सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: शेल्डन जैक्सन ने लगाया शतक, रोचक रहा तीसरा दिन  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने लगाया दोहरा शतक, सौराष्ट्र को दिलाई बढ़त  घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने कर्नाटक के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रोचक रहा चौथा दिन  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    डेविड वार्नर की इन चीजों की होगी नीलामी, हाल ही में लिया था संन्यास डेविड वार्नर
    विराट कोहली ने कराया अलीबाग स्थित घर का दौरा, बताया लिविंग रूम में क्यों नहीं टीवी विराट कोहली
    स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे ओपनिंग बल्लेबाजी, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    संदीप लामिछाने को दुष्कर्म मामले में 8 साल की सजा, नेपाल के कोर्ट ने सुनाया फैसला नेपाल क्रिकेट टीम

    मयंक अग्रवाल

    IPL 2023 नीलामी: मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी में बिकने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, कर्नाटक का छत्तीसगढ़ को मजबूत जवाब रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरे दिन मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, आवेश खान ने झटके पांच विकेट रणजी ट्रॉफी

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने केरल के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, कर्नाटक को मिली मजबूती मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी: शाहबाज नदीम ने लिए 5 विकेट, करियर में 26वीं बार किया ये कारनामा रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: वेंकटेश ने कर्नाटक के लिए डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में लिए 5 विकेट रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025