रणजी ट्रॉफी 2026-27: रजत पाटीदार का शानदार फॉर्म जारी, प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक जड़ा
क्या है खबर?
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने पुडुचेरी क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी (107*) खेली। ये उनके प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक रहा। रजत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इंडिया-A के लिए खेलते हुए लगातार 2 वनडे मुकाबलों में अर्धशतक (53 और 67) जड़े थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पारी
ऐसी रही रजत की पारी और साझेदारी
रजत ने 118 गेंदों का सामना किया और 107 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 13 चौके निकले। इस खिलाड़ी ने चंचल राठौड़ के साथ 121 गेंदों में 65 रन की साझेदारी निभाई।
वहीं, अथर्व महाजन के साथ मिलकर 116 गेंदों में 98 रन जोड़े।
अथर्व 54 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, चंचल 204 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 202 गेंदों का सामना किया था।
करियर
रजत के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर
रजत ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2015 में बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 79 मैच खेले हैं और इसकी 135 पारियों में 43 से ज्यादा की औसत से 5,500 से अधिक रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 28 अर्धशतक भी निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 205 रन रहा है।
भारत के लिए उन्होंने 3 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 6 पारियों में 10.50 की औसत से 63 रन बनाए थे।