LOADING...
IPL 2021 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को खरीदा

IPL 2021 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को खरीदा

लेखन Neeraj Pandey
Feb 18, 2021
05:44 pm

क्या है खबर?

युवा भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने साथ जोड़ा है। RR ने दुबे को 4.4 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दुबे को रिलीज किया था। नीलामी के लिए दुबे की बेस प्राइस 50 लाख थी और उनके लिए पहली बोली सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने भी दुबे में इंट्रेस्ट दिखाया था। हालांकि, अंत में RR ने उन्हें हासिल करने में सफलता पाई।

IPL 2020

पिछले सीजन ऐसा रहा दुबे का प्रदर्शन

दुबे को RCB ने पिछले सीजन काफी मौके दिए थे, लेकिन उन्होंने लगातार टीम को निराश किया। पिछले सीजन खेले 11 मैचों में वह 122.85 की स्ट्राइक रेट और 18.42 की बेहद खराब औसत के साथ केवल 129 रन ही बना सके थे। इसके अलावा गेंद से उन्होंने केवल नौ ओवर की गेंदबाजी की थी जिसमें 73 रन खर्च करते हुए उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे।

रिलीज होने का कारण

रिलीज किए जाने का संभावित कारण

RCB ने 2019 की नीलामी में दुबे को पांच करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। उस सीजन दुबे RCB द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उस सीजन उन्होंने चार मैचों में 40 रन बनाए थे जिसमें 24 उनका सर्वश्रेष्ठ रहा था। इस प्रदर्शन के बावजूद RCB ने उन्हें 2020 सीजन के लिए रिटेन किया था। हालांकि, पिछले सीजन भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं मिलने के बाद उन्होंने दुबे को रिलीज किया।

जानकारी

ऐसा रहा है दुबे का IPL करियर

दो सीजन के अपने IPL करियर में दुबे ने अब तक 15 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 16.90 की औसत के साथ 169 रन बनाए हैं। गेंद से उन्होंने चार विकेट हासिल किए हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 122.46 का रहा है।

अंतरराष्ट्रीय करियर

भारत के लिए भी खेल चुके हैं दुबे

घरेलू क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर दुबे ने 2019 की नीलामी के एक दिन पहले बड़ौदा के खिलाफ मैच में सात छक्के लगाए थे। दुबे ने IPL 2019 खेलने के बाद उसी साल भारत के लिए टी-20 और वनडे डेब्यू भी किया था। दुबे ने भारत के लिए एक वनडे और 12 टी-20 मैच खेले हैं। 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दुबे ने 105 रन बनाए हैं और पांच विकेट हासिल किए हैं।