Loading...
रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दूसरा टेस्ट शतक

रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दूसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Oct 11, 2026
01:30 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहमत शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (105*) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 215 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही अफगान टीम अपनी पहली पारी में 240 रन बनाने में सफल रही। आइए रहमत की पारी और करियर के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही रहमत की पारी और साझेदारी?

अफगानिस्तान को अपनी पहली पारी में 64 रन पर 2 अहम झटके लग गए थे।

उसके बाद बल्लेबाजी आए रहमत ने अब्दुल मलिक (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन, इकराम अलीखिल (32) के साथ 5वें विकेट के लिए 80 रन की अहम साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

इस दौरान रहमत ने अपना शानदार शतक पूरा किया।

वह अपनी पारी में 216 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों से 105 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिकॉर्ड

बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी

इस पारी के साथ रहमत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले काेई भी अफगानी कप्तान यह कारनामा नहीं कर पाया था।

इस पारी के साथ रहमत के नाम अब 4 टेस्ट शतक हो गए हैं, जो किसी भी अफगान बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं।

हशमतुल्लाह शाहिदी के नाम केवल 2 शतक दर्ज हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है रहमत का टेस्ट करियर?

रहमत ने साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 13 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 24 पारियों में 49.51 की औसत और 52.49 की स्ट्राइक रेट से 1,148 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 4 शतकों के अलावा 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 234 रन का रहा है।

वह अफगानिस्तान के लिए 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT