NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्विंटन डिकॉक सिर्फ 30 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास 
    अगली खबर
    क्विंटन डिकॉक सिर्फ 30 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास 
    क्विंटन डिकॉक वनडे विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे (तस्वीर: X/@ICC)

    क्विंटन डिकॉक सिर्फ 30 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 05, 2023
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस साल खेले जाने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

    वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। डिकॉक की उम्र अभी सिर्फ 30 साल की है। ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

    डिकॉक को विश्व कप टीम में भी जगह मिली है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    करियर

    कैसा रहा है डिकॉक का वनडे करियर?

    डिकॉक ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2013 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 140 वनडे मैच खेले हैं और 44.85 की औसत से 5,966 रन बनाए हैं। उन्होंने 178 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 17 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 96.08 की रही है। वह 7 बार वनडे क्रिकेट में नाबाद रहे हैं। उन्होंने वनडे में 687 चौके और 93 छक्के भी लगाए हैं।

    बयान

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने क्या कहा?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के निदेशक एनोच नक्वे ने कहा, "डिकॉक एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से मानक स्थापित किए और कई सालों तक टीम के प्रमुख सदस्य रहे। वह टीम के कप्तान भी रहे और यह एक ऐसा सम्मान है जो बहुत कम लोग को मिलता है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह टी-20 क्रिकेट में टीम का हिस्सा रहेंगे। ये अच्छी बात है।"

    टेस्ट 

    टेस्ट क्रिकेट से भी लिया था अचानक संन्यास 

    डिकॉक ने साल 2021 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

    उन्हें उसी साल कप्तान बनाया गया था। वर्कलोड को देखते हुए इस खिलाड़ी ने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

    डिकॉक ने 54 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने 3,300 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 22 अर्धशतक निकले थे। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन था।

    टीम

    वनडे विश्व कप में इस टीम के साथ उतरेगी दक्षिण अफ्रीका 

    दक्षिण अफ्रीका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगा।

    टूर्नामेंट से पहले टीम को 2 अभ्यास मैच भी खेलने हैं।

    विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, और रासी वैन डेर डुसेन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्विंटन डिकॉक
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम ने करियर के 50वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जल्द होंगे शामिल, ये टीमें होंगी मजबूत एडेन मार्करम

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप: कोलंबो में भारी बारिश, दांबुला में शिफ्ट हो सकते हैं सुपर-4 के मुकाबले  एशिया कप क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एबॉट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: बांग्लादेश ने विदेशी धरती पर बनाया वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे, मुंबई लौटै एशिया कप क्रिकेट

    क्विंटन डिकॉक

    पाकिस्तान दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाएंगे डिकॉक क्रिकेट समाचार
    मानसिक स्वास्थ्य के कारण दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डिकॉक ने लिया क्रिकेट से ब्रेक क्रिकेट समाचार
    कप्तानी से हटाए गए डिकॉक, लिमिटेड ओवर्स में बवुमा और टेस्ट में एल्गर बने नए कप्तान क्रिकेट समाचार
    मैदान में वापसी को तैयार क्विंटन डिकॉक, पिछले महीने लिया था मेंटल ब्रेक क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में जानिए, 2 भारतीय शामिल महेंद्र सिंह धोनी
    शोएब अख्तर ने विराट कोहली को दी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट छोड़ने की सलाह शोएब अख्तर
    जोस बटलर ने बताई बेन स्टोक्स की वनडे में वापसी की कहानी, जानिए क्या कहा जोस बटलर
    विश्व कप में भारत की संभावनाओं पर क्या बोले गांगुली? अश्विन पर भी दिया बड़ा बयान  सौरव गांगुली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025