Loading...
IPL 2021: पंजाब किंग्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमिएन राइट को बनाया अपना गेंदबाजी कोच

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमिएन राइट को बनाया अपना गेंदबाजी कोच

लेखन Neeraj Pandey
Mar 13, 2021
12:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स ने एक बड़ा बदलाव किया है। इस सीजन के लिए उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमियन राइट को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। राइट के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट और नेशनल टीमों के साथ कोचिंग करने का अच्छा अनुभव है। 45 वर्षीय राइट ने अपने करियर में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट का उनके पास काफी अनुभव है।

कोचिंग स्टॉफ

ऐसा है इस सीजन के लिए पंजाब का कोचिंग स्टॉफ

पंजाब किंग्स का कोचिंग स्टॉफ काफी अनुभवी है और अब राइट की इसमें एंट्री हुई है। राइट ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट की जगह ली है।

टीम के होडकोच अनिल कुंबले और असिस्टेंट कोच एंडी फ्लावर की मौजूदगी टीम में अनुभव को काफी बढ़ाती है। वसीम जाफर बल्लेबाजी कोच और एंडी फ्लॉवर बैकरुम स्टॉफ रहेंगे।

टीम का कोचिंग स्टॉफ इस सीजन टीम से अच्छा प्रदर्शन कराना चाहेगा।

करियर

ऐसा रहा है राइट का घरेलू करियर

1997 से 2011 के घरेलू करियर में राइट ने 123 फर्स्ट-क्लास, 106 लिस्ट-ए और 26 टी-20 मैच खेले हैं। राइट ने फर्स्ट-क्लास में 3,824 रन बनाए और 406 विकेट लिए हैं।

लिस्ट-ए में उन्होंने 130 और टी-20 में 20 विकेट चटकाए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे राइट ने तस्मानिया, विक्टोरिया, पांच काउंटी क्लबों के अलावा स्कॉटलैंड में भी घरेलू क्रिकेट खेला है। तस्मानिया के लिए उन्होंने सबसे अधिक एक दशक तक खेला है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसा रहा है राइट का कोचिंग का अनुभव

2012 में उन्होंने BBL की टीम मेलबर्न स्टार्स के साथ कोचिंग की शुरुआत की थी, फिर 2013 में उन्होंने होबर्ट हरिकेंस को कोचिंग दी। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के भी गेंदबाजी कोच रहे थे। 2018 में वह बांग्लादेश अंडर-19 टीम के कोच रह चुके हैं।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल

IPL 2021 के लिए पंजाब के मैचों की तारीख

12 अप्रैल: RR बनाम PBKS

16 अप्रैल: PBKS बनाम CSK

18 अप्रैल: DC बनाम PBKS

21 अप्रैल: PBKS बनाम SRH

23 अप्रैल: PBKS बनाम MI

26 अप्रैल: PBKS बनाम KKR

30 अप्रैल: PBKS बनाम RCB

02 मई: PBKS बनाम DC

06 मई: RCB बनाम PBKS

09 मई: CSK बनाम PBKS

13 मई: MI बनाम PBKS

15 मई: KKR बनाम PBKS

19 मई: SRH बनाम PBKS

22 मई: PBKS बनाम RR

इतिहास

अब तक खिताब नहीं जीत सकी है पंजाब

पंजाब की टीम अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। उनका सबसे बेहतर सीजन IPL 2014 रहा था, जब टीम उपविजेता रही थी। IPL के शुरुआती सीजन में भी पंजाब सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

दो सीजन को छोड़कर 11 सीजन में पंजाब प्ले-ऑफ में भी नहीं पहुंच सकी है। इस बार टीम नए नाम पंजाब किंग्स (पुराना नाम 'किंग्स इलेवन पंजाब') के साथ मैदान पर उतरेगी।

ADVERTISEMENT