Page Loader
प्रो कबड्डी लीग 2019: विकास कंडोला को बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया

प्रो कबड्डी लीग 2019: विकास कंडोला को बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा को हराया

लेखन Neeraj Pandey
Aug 19, 2019
08:38 pm

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने यू मुंबा (U Mumba) को 30-27 के अंतर से हरा दिया है। हरियाणा के लिए उनके स्टार रेडर विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 प्वाइंट हासिल किए। रवि कुमार और सुनील ने 3-3 टैकल प्वाइंट हासिल किए। मुंबा के लिए संदीप नरवाल ने सबसे ज़्यादा 5 प्वाइंट हासिल किए।

पहला हाफ

पहले हाफ में रहा हरियाणा का दबदबा

तेलुगू टाइटंस के खिलाफ हार झेलने के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने यू मुंबा के खिलाफ शानदार वापसी की। पहले हाफ में हरियाणा ने मुंबा पर 8 अंकों की बढ़त ले रखी थी। विकास कंडोला ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज़्यादा 6 प्वाइंट हासिल किए। हरियाणा के लिए डिफेंस में विनय ने सबसे ज़्यादा 2 टैकल प्वाइंट हासिल किए तो वहीं मुंबा के लिए अतुल एमएस ने सबसे ज़्यादा 2 प्वाइंट हासिल किए।

हरियाणा स्टीलर्स

विकास कंडोला ने दिलाई हरियाणा को जीत

पिछले मुकाबले में सुपर टेन लगाने वाले विकास कंडोला ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। विकास ने मुंबा के खिलाफ अकेले अपनी टीम के रेडिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए कुल 9 प्वाइंट हासिल किए। हरियाणा ने रेडिंग में कुल 16 प्वाइंट हासिल किए जिसमें से 9 प्वाइंट अकेले विकास ने ही हासिल किए थे। आखिरी तीन रेड में 2 प्वाइंट हासिल करके विकास ने अपनी टीम को जीत दिलाई

यू मुंबा

बेकार गया संदीप नरवाल और फज़ल अत्राचली का प्रदर्शन

मुंबा के लिए इस सीजन उनके कप्तान फज़ल अत्राचली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन हरियाणा के खिलाफ सुल्तान ने अच्छा प्रदर्शन किया। फज़ल ने कुल 4 टैकल प्वाइंट हासिल किया। संदीप नरवाल ने इस सीजन अपने अनुभव का खूब फायदा उठाया है और हरियाणा के खिलाफ भी उन्होंने 5 प्वाइंट हासिल किए। संदीप ने 2 रेड तो वहीं 3 टैकल प्वाइंट हासिल किए।