Page Loader
प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन मुकाबले का प्रीव्यू और Dream 11

प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन मुकाबले का प्रीव्यू और Dream 11

लेखन Neeraj Pandey
Jul 27, 2019
10:08 am

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में आज मुंबई लेग का पहला मैच खेला जाएगा। मुंबई लेग की शुरुआत यू मुंबा (U Mumba) और पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) के बीच महाराष्ट्र डर्बी के साथ होगी। मुंबई ने अब तक खेले 2 मुकाबलों में एक जीता है और एक गंवाया है तो वहीं पुनेरी ने एक मुकाबला खेला है जिसमें उसे हार मिली थी। मुकाबले की खास बातें, खिलाड़ी जिन पर होंगी निगाहें और Dream 11.

वापसी

वापसी करना चाहेगी मुंबा

सीजन के पहले मुकाबले में मुंबा ने तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को धमाकेदार तरीके से हराया था, लेकिन जयपुर के खिलाफ उन्हें बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। खास तौर से मुंबा का डिफेंस बेहद खराब रहा था और खुद कप्तान फजल अत्राचली का प्रदर्शन फीका रहा था। हालांकि, रेडिंग में डोंग जियोन ली ने अभिषेक सिंह का अच्छा साथ दिया था जो मुंबा के लिए राहत भरी खबर है। पुनेरी के खिलाफ मुंबा हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

पुनेरी पलटन

नितिन तोमर के बिना कमाल कर पाएगी पुनेरी?

पुनेरी पलटन के लिए पहले मुकाबले में स्टार रेडर नितिन तोमर नहीं खेल सके थे और इस मुकाबले में भी उनका खेल पाना मुश्किल ही लग रहा है। नितिन की गैरमौजूदगी में पवन कुमार कादियान ने पहले मुकाबले में सुपर टेन लगाया तो था, लेकिन फिर भी टीम जीत नहीं सकी। यदि इस मुकाबले में भी नितिन नहीं खेलते हैं तो क्या पुनेरी कुछ कमाल कर पाएगी?

डिफेंडर

पलटन के सीनियर डिफेंडर्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

हरियाणा के खिलाफ पलटन ने जो मुकाबला गंवाया था उसमें उनका डिफेंस पूरी तरह फ्लॉप रहा था। कप्तान सुरजीत सिंह दिग्गज डिफेंडर होने के बावजूद पूरे मुकाबले में कोई भी प्वाइंट हासिल नहीं कर सके। टीम के एक और स्टार खिलाड़ी गिरीश एर्नाक पूरे मुकाबले में केवल 1 प्वाइंट ले पाए थे। पुनेरी पलटन को यदि जीत हासिल करनी है तो फिर सुरजीत और गिरीश को अपना पूरा जोर लगाना होगा।

Dream 11

U Mumba vs Puneri Paltan: Dream 11 Team

रेडर्स: अभिषेक सिंह (कप्तान), पवन कुमार कादियान और डोंग जियोन ली। ऑलराउंडर: संदीप नरवाल (उप-कप्तान)। डिफेंडर्स: फजल अत्राचली, शुभम शिंदे और जाधव शाहजी। इस मैच को शुक्रवार शाम 07:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच को हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है।