Page Loader
प्रो कबड्डी लीग 2019: पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स मुकाबले का प्रीव्यू और Dream 11

प्रो कबड्डी लीग 2019: पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स मुकाबले का प्रीव्यू और Dream 11

लेखन Neeraj Pandey
Jul 22, 2019
12:37 pm

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में आज रात 8:30 बजे से पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) और हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी निराशाजनक रहा था, लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। पढ़ें मुकाबले की अहम बातें, खिलाड़ी जिन पर रहेंगी निगाहें और Dream 11.

हरियाणा

रेडिंग के सहारे मैच जीतने की कोशिश करेगा हरियाणा

हरियाणा ने पिछले सीजन के स्टार विकास कंडोला को रिटेन किया था और इस सीजन प्रशांत कुमार राय को खरीदा है। दोनों ही खिलाड़ी रेडिंग में हरियाणा को प्वाइंट दिलाने में सक्षम हैं और यदि ये दोनों खिलाड़ी चलते हैं तो हरियाणा के लिए मैच में पकड़ बनाना आसान हो जाएगा। सेल्वामनी के और नवीन के रूप में टीम के पास दो और रेडर हैं जो महत्वपूर्ण समय पर अंक हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

डिफेंस

डिफेंस में भी मजबूत है हरियाणा

इस सीजन के लिए हरियाणा ने धर्मराज चेरालाथन को अपना कप्तान बनाया है। धर्मराज प्रो कबड्डी के दिग्गज डिफेंडर्स में से एक हैं और उनकी मौजूदगी से टीम का डिफेंस मजबूत दिखाई दे रहा है। इसके अलावा हरियाणा के पास विकास काले के रूप में एक और बेहतरीन डिफेंडर है। कुलदीप सिंह भी डिफेंस में हरियाणा के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पुनेरी पलटन

क्या अनूप कुमार दिला पाएंगे पलटन को विजयी शुरुआत?

इस सीजन के लिए पुनेरी पलटन ने दिग्गज खिलाड़ी अनूप कुमार को अपना कोच बनाया है। टीम में नितिन तोमर और मंजीत जैसे शानदार खिलाड़ी हैं जो रेड में अच्छे अंक ला सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास सुरजीत सिंह के रूप में अनुभवी डिफेंडर भी है जिनका साथ गिरीश एर्नाक देेंगे। कोच अनूप कुमार को अपने खिलाड़ियों का बेस्ट निकालना होगा।

Dream 11

Puneri Paltan vs Haryana Steelers: Dream 11 Team

रेडर: नितिन तोमर, विकास कंडोला और प्रशांत कुमार राय। ऑलराउंडर: सागर कृष्णा। डिफेंडर: सुरीजत सिंह, गिरीश एर्नाक और विकास काले। इस मैच को रविवार रात 08:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा मैच को हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है।