Page Loader
प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स मुकाबले का प्रेडिक्शन और Dream 11

प्रो कबड्डी लीग 2019: यू मुंबा बनाम हरियाणा स्टीलर्स मुकाबले का प्रेडिक्शन और Dream 11

लेखन Neeraj Pandey
Oct 10, 2019
10:46 am

क्या है खबर?

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) में आज यू मुंबा (U Mumba) और हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और हरियाणा के लिए यह इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला होगा। हरियाणा ने 21 में से 13 जबकि मुंबा ने 20 में से 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है। आइए जानते हैं इस मुकाबले का प्रेडिक्शन और Dream 11.

हरियाणा स्टीलर्स

प्ले-ऑफ से पहले कमजोरियों को दूर करना चाहेगी हरियाणा

हरियाणा ने भले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन होम लेग में उनकी कमियां सामने आई थीं। होम लेग के चार में दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लगभग एक हफ्ते पहले अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाली हरियाणा को बेंगलुरु ने बुरी तरह हराया था। टीम का डिफेंस प्ले-ऑफ में यदि सुधार नहीं करेगा तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यू मुंबा

मोमेंटम बनाए रखना चाहेगी मुंबा

यू मुंबा ने अपने पिछले पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और वे प्ले-ऑफ से पहले मोमेंटम बनाए रखना चाहेंगे। कप्तान फजल अत्राचली ने 20 मैचों में अपनी टीम के लिए सबसे ज़्यादा 64 टैकल प्वाइंट्स लिए हैं। रेडिंग में अभिषेक सिंह ने 18 मैचों में सबसे ज़्यादा 126 प्वाइंट्स लिए हैं, लेकिन उन्हें बढ़िया सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। अर्जुन देशवाल पिछले कुछ मैचों में नहीं खेले हैं।

Dream XI

U Mumba vs Haryana Steelers: Dream 11 and Prediction

रेडर्स: विकास कंडोला (उप-कप्तान) और अभिषेक सिंह। ऑलराउंडर: संदीप नरवाल। डिफेंडर्स: फजल अत्राचली (कप्तान), सुनील, हरेन्दर कुमार और चांद सिंह। इस मुकाबले के लिए हमारा प्रेडिक्शन है कि मुंबा को हरियाणा के खिलाफ जीत मिलेगी। मुंबा बनाम हरियाणा मुकाबले को गुरुवार शाम 07:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।