प्रो कबड्डी लीग 2019: आज समाप्त होगा लीग स्टेज, दोनों मैचों का प्रेडिक्शन और Dream 11

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) 2019 के लीग स्टेज का आज आखिरी दिन होगा। लीग स्टेज के अंतिम दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं जिसमें पहला मुकाबला दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) और यू मुंबा (U Mumba) के बीच खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में होम टीम यूपी योद्धा (UP Yoddha) के सामने डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) की कड़ी चुनौती होगी। आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों की प्रेडिक्शन और Dream 11.
दिल्ली इस सीजन सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाली टीम है, लेकिन फिलहाल वे दूसरे स्थान पर हैं। मुंबा के खिलाफ जीत या टाई हासिल करके दिल्ली पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबा के खिलाफ भी दिल्ली मुख्य खिलाड़ियों को आराम देती है या फिर प्ले-ऑफ से पहले उन्हें मैट पर उतारती है। मुंबा के लिए कप्तान फजल अत्राचली का फॉर्म में होना अच्छा संकेत है।
बेंगलुरु बुल्स के लिए अंतिम लीग मुकाबला अपनी कमियों को दूर करने का मौका होगा, तो वहीं यूपी इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर जाने की जुगत लगाएगी। फिलहाल यूपी और मुंबा के बराबर अंक हैं और अगर दोनों ही अपने-अपने अंतिम मुकाबले जीतती हैं तो मुंबा तीसरे और यूपी चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी। यदि यूपी अपना मुकाबला जीतती है और मुंबा को हार या टाई मिलती है तो यूपी तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लेगी।
रेडर्स: नवीन कुमार (कप्तान), अभिषेक सिंह और चंद्रन रंजीत। ऑलराउंडर: संदीप नरवाल और अजिंक्य काप्रे। डिफेंडर्स: फजल अत्राचली (उप-कप्तान) और हर्ष वर्धन। इस मुकाबले के लिए हमारा प्रेडिक्शन है कि मुंबा को दिल्ली के खिलाफ जीत मिलेगी। दिल्ली बनाम मुंबा मुकाबले को शुक्रवार शाम 07:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
रेडर्स: श्रीकांत जाधव, पवन कुमार सहरावत (उप-कप्तान) और सुरेन्दर गिल। ऑलराउंडर: अजय। डिफेंडर्स: सुमित (कप्तान), नितेश कुमार और अमित। इस मुकाबले के लिए हमारा प्रेडिक्शन है कि बेंगलुरु को यूपी के खिलाफ जीत मिलेगी। यूपी बनाम बेंगलुरु मुकाबले को शुक्रवार रात 08:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।