प्रो कबड्डी लीग 2021-22: पुनेरी पलटन की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
क्या है खबर?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से होनी है, जिसमें पुनेरी पलटन अपने पहले मैच में दबंग दिल्ली से 23 दिसंबर को होनी है।
स्टार खिलाड़ी नितिन तोमर इस सीजन में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। तोमर के अलावा टीम में राहुल चौधरी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
इस बीच पलटन की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
पलटन
PKL में ऐसा रहा है पुनेरी पलटन का प्रदर्शन
पुनेरी पलटन ने अब तक खेले सात सीजन में कुल 128 मैच खेले हैं। इनमें से पलटन ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 11 मैच ड्रा रहे हैं ।
पुनेरी पलटन की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत तेलगु टाइटंस के खिलाफ दर्ज की है, जब पलटन ने टाइटंस को 43-19 से हराया था।
जानकारी
ऐसा है पुनेरी पलटन का पूरा स्क्वाड
डिफेंडर्स: बालासाहेब शाहजी जाधव, हादी ताजिक, संकेत सावंत, विशाल भरद्वाज, बलदेव सिंह, सोमबीर, करमवीर, अबिनेष नादरजन और सौरव कुमार। रेडर: पवन कुमार, पंकज मोहिते, मोहित गोयत, राहुल चौधरी, नितिन तोमर और विश्वास। ऑल-राउंडर: गोविन्द गुर्जर, विक्टर ओबेरो और सुभाष।
कार्यक्रम
ऐसा है पलटन का पूरा कार्यक्रम
23 दिसंबर: पुनेरी पलटन बनाम दबंग दिल्ली केसी।
25 दिसंबर: पुनेरी पलटन बनाम तेलुगु टाइटन्स।
28 दिसंबर: पुनेरी पलटन बनाम पटना पाइरेट्स।
31 दिसंबर: पुनेरी पलटन बनाम तमिल थलाइवाज।
2 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम बेंगलुरु बुल्स।
5 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम गुजरात जायंट्स।
7 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स।
9 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम बंगाल वारियर्स।
13 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम यू मुंबा बनाम।
17 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम यूपी योद्धा।
19 जनवरी: पुनेरी पलटन बनाम हरियाणा स्टीलर्स।
प्रदर्शन
पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों ने किया था प्रभावित
पुनेरी पलटन के मंजीत सिंह ने पिछले सीजन में 123 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे और PKL-7 में अपनी टीम से सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाले खिलाड़ी बने थे। इस बीच उन्होंने तीन सुपर-10 लगाए थे।
पुनेरी पलटन के अनुभवी खिलाड़ी सुरजीत सिंह सबसे सफल डिफेंडर बने थे, जिन्होने 63 पॉइंट्स लिए थे।
PKL-7 में पलटन के सबसे सफल ऑलराउंडर अमित कुमार रहे थे। उन्होंने 18 पॉइंट्स हासिल किए थे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
पुनेरी पलटन की टीम अब तक प्रो कबड्डी लीग का खिताब नहीं जीत सकी है। पुनेरी का सबसे अच्छा प्रदर्शन PKL-5 में रहा था, जब टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पिछला सीजन पलटन का सबसे खराब (10वां स्थान) रहा है।