प्रो कबड्डी लीग 2021-22: हरियाणा स्टीलर्स की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
क्या है खबर?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से होनी है, जिसमें हरियाणा स्टीलर्स 23 दिसंबर से पटना पाइरेट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
हरियाणा की टीम अब तक PKL का खिताब नहीं जीत सकी है, ऐसे में टीम इस बार इतिहास बदलने के इरादे से मैट पर उतरेगी।
इस बीच हरियाणा की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
PKL में ऐसा रहा है हरियाणा का प्रदर्शन
हरियाणा स्टीलर्स ने अब तक खेले अपने तीन सीजन में कुल 68 मैच खेले हैं। इनमें से हरियाणा ने 32 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा सात मैच ड्रा रहे हैं ।
हरियाणा की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत तेलगु टाइटंस के खिलाफ दर्ज की है, जब हरियाणा ने टाइटंस को 47-25 से हराया था।
जानकारी
ऐसा है हरियाणा का स्क्वाड
रेडर: अक्षय कुमार, आशीष, विकास कंडोला, मोहम्मद इस्माइल, और विनय। डिफेंडर: रवि कुमार, चंद सिंह, राजेश गुर्जर और सुरेंदर नाडा। ऑलराउंडर: अजय, हामिद नादेर, राजेश नारवाल, रोहित गुलिया, श्रीकांत तेवतिया और विकास जागलान।
कार्यक्रम
हरियाणा स्टीलर्स का कार्यक्रम
23 दिसंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम पटना पाइरेट्स।
25 दिसंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स।
28 दिसंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलगु टाइटंस।
30 दिसंबर: हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स।
02 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स।
04 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम यू मुम्बा।
07 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम बंगाल वॉरियर्स।
10 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम तमिल थलाइवाज।
12 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम यूपी योद्धा।
15 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली।
19 जनवरी: हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुणेरी पल्टन।
PKL-7
पिछले सीजन में हरियाणा से इन खिलाड़ियों ने किया था प्रभावित
हरियाणा स्टीलर्स से विकास कंडोला ने पिछले सीजन में 190 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे और PKL-7 के छठे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स वाले खिलाड़ी बने थे। इस बीच उन्होंने 11 सुपर-10 भी लगाए थे।
हरियाणा ने विकास पर भरोसा जताते हुए इन्हे अपने साथ बरकरार (रिटेन) रखा है। वह PKL-6 में भी अपनी मौजूदा टीम के सबसे सफल रेडर बने थे।
पिछले सीजन में हरियाणा के सबसे सफल डिफेंडर सुनील बने थे, जिन्होने 55 पॉइंट्स लिए थे।
जानकारी
अब तक PKL का खिताब नहीं जीत सकी है हरियाणा
पिछले सीजन में पांचवे स्थान पर रहने वाली हरियाणा अब तक PKL का खिताब नहीं जीत सकी है। PKL के पांचवे सीजन में हरियाणा तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं PKL के छठे सीजन में छठे स्थान पर रही थी।