Loading...
IPL 2020: चोट के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार को इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

IPL 2020: चोट के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार को इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

लेखन Neeraj Pandey
Oct 06, 2020
04:47 pm

क्या है खबर?

बीते सोमवार को रिपोर्ट्स आई थी कि भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आज इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि भुवनेश्वर इस सीजन के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। इसके अलावा SRH ने उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की है और 22 साल के आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज को साइन किया है।

ट्विटर पोस्ट

SRH द्वारा किया गया ट्वीट

IPL करियर

पिछले सीजन पृथ्वी ने खेले थे KKR के लिए दो मैच

पृथ्वी ने पिछले सीजन SRH के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था।

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन ओवर्स में 29 रन खर्च किए थे और डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया था।

इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दो ओवरों में ही 28 रन खर्च कर दिए थे।

यह IPL में उनका आखिरी मैच रहा और KKR ने उन्हें इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया था।

ADVERTISEMENT

घरेलू क्रिकेट

आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं पृथ्वी

पृथ्वी आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने 2017 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था।

अब तक खेले 11 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 21.51 की औसत के साथ 39 विकेट लिए हैं।

हालांकि, उनके पास केवल तीन टी-20 मैच खेलने का ही अनुभव है जिसमें से दो IPL में आए हैं।

झारखंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू मैच में उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

ADVERTISEMENT

चोट

CSK के खिलाफ चोटिल हुए थे भुवनेश्वर

भुवनेश्वर CSK के खिलाफ मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद ही परेशानी में दिखे थे।

फिजियो ने मैदान में आकर उनकी मदद की और प्रयास करने के बावजूद वह अगली गेंद नहीं फेंक सके थे।

SRH के पिछले मैच में कप्तान डेविड वार्नर ने कहा था कि भुवनेश्वर चोट के कारण 2-3 मैच मिस कर सकते हैं।

हालांकि, वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

क्या आप जानते हैं?

चोट के ही कारण मार्श भी हुए थे सीजन से बाहर

SRH के सीजन के पहले मैच में ही ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हो गए थे। एंकल में लगी चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे।

ADVERTISEMENT