Page Loader
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात

Sep 30, 2019
05:30 pm

क्या है खबर?

झारखंड और भारतीय क्रिकेट को बुलंदियो पर पहुंचाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमकर तारीफ की। झारखंड के कई हस्तियों के योगदन को याद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व जगत में रांची को प्रसिद्ध किया है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही झारखंड से ताल्लुक रखने वाले और भी लोगों की सराहनी की। आइये जानते हैं कि राष्ट्रपति ने क्या-क्या कहा।

संबोधन

ज़मनी से जुड़े हुए लोगों की तरह रहते हैं धोनी- राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "एमएस धोनी ने कल (रविवार) को मुझसे राज भवन में आकर शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। मुझे धोनी से मिलकर काफी अच्छा लगा, मैंने उनसे कहा कि वह चमक-दमक से दूर ज़मनी से जुड़े हुए लोगों की तरह रहते हैं। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं, क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।" बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद ने रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में यह सब कहा।

सराहना

इन दिग्गजों की भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की सराहना

राष्ट्रपति कोविंद ने इस मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी और 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की सराहना भी की। बता दें कि दीपिका कुमारी और जयपाल सिंह दोनों की ही झारखंड से संबध है। राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से नाता रहा है, जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

समारोह

इन दिग्गजों ने राष्ट्रपति के साथ साझा किया मंच

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास और उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एम.वाई. इकबाल रांची विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्व छात्रों में से हैं। इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद के अलावा, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के. पांडे और प्रो वाइस- चांसलर कामिनी कुमार ने मंच साझा किया।