Loading...
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए मुख्य चयनकर्ता, अजीत अगरकर की जगह लेंगे 
प्रज्ञान ओझा भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता होंगे (फाइल तस्वीर)

प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए मुख्य चयनकर्ता, अजीत अगरकर की जगह लेंगे 

Oct 19, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नया मुख्य चयनकर्ता बनाया है। वहीं, चयन समिति में रमेश पोवार को भी शामिल किया गया है। ओझा अंतरिम तौर पर इस समिति की कमान संभाल रहे थे। सीनियर समिति के लिए आवेदन की समय-सीमा 14 अक्टूबर तक निर्धारित थी। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इस पद के लिए कई इंटरव्यू लिए थे। पोवार का इंटरव्यू जूनियर चयन समिति के लिए भी हुआ था।

कोच

मुंबई और भारतीय महिला टीम के कोच रह चुके हैं पोवार

पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट में 6 विकेट लिए थे। वहीं 31 वनडे में 34 विकेट हासिल किए थे।

अपने क्रिकेटिंग करियर के बाद उन्होंने कोचिंग की ओर रूख किया था।

वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के कोच रह चुके थे। उनके कार्यकाल में मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021 का खिताब जीता था।

तब मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। पोवार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

जिम्मेदारी

BCCI ने अगरकर के योगदान की सराहना की 

BCCI ने पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल के दौरान प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और योगदान के लिए अगरकर की सराहना की है।

जुलाई 2023 में नियुक्त होने के बाद अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण दौर में चयन समिति का नेतृत्व किया।

इस दौरान भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफी, 2 एशिया कप खिताब और लगातार 2 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

सबसे अधिक टेस्ट खेलने के आधार पर ओझा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ADVERTISEMENT

अधिकार

सलाहकार समिति ने लगाई ओझा के नाम पर मुहर  

BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने पुरुष चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद पुरुष चयन समिति में ओझा को अध्यक्ष बनाया गया। समिति के अन्य सदस्यों में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और पोवार शामिल हैं।

नई समिति भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी संभालेगी। टीम न्यूजीलैंड के बाद होने वाली सीरीज का चयन करेगी।

ADVERTISEMENT

करियर

ओझा के क्रिकेट करियर पर एक नजर 

ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले थे। इसकी 48 पारियों में 30.26 की औसत से 113 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 7 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/47 का रहा था।

उन्होंने 18 वनडे मुकाबले भी खेले और इसकी 17 पारियों में 31.04 की औसत से 21 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/38 का रहा था।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस खिलाड़ी ने 6 मैचों की 6 पारियों में 10 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT