Page Loader
वनडे विश्व कप 2023: दबाव से निपटने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम लेगी मनोवैज्ञानिक की मदद
5 अक्टूबर से खिला जाएगा वनडे विश्व कप 2023 (तस्वीर: ट्विटर/@TheRealPCB)

वनडे विश्व कप 2023: दबाव से निपटने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम लेगी मनोवैज्ञानिक की मदद

Aug 05, 2023
02:45 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) टीम को दबाव से निपटने में मदद करने के लिए एक मनोवैज्ञानिक नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। PCB अधिकारियों का मानना ​​है कि ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार भारत में खेलेंगे। मीडिया प्रचार और जनता की उम्मीदें खिलाड़ियों पर दबाव डाल सकती हैं। ऐसे में बोर्ड मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है। वह टीम के साथ भारत जाएंगे और महत्वपूर्ण क्षणों में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे।

तलाश

मनोवैज्ञानिक के विकल्प तलाशे जा रहे हैं

PCB ने मनोवैज्ञानिक की भूमिका के लिए अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है, विकल्प तलाशे जा रहे हैं। यह भी संभव है कि टीम के रवाना होने से पहले सत्र आयोजित किए जाएं। सूत्रों के मुताबिक PCB प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ खिलाड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीलंका से लौटने पर अशरफ कप्तान बाबर आजम से भी मिलेंगे और टीम प्रबंधन मामलों पर उनकी राय लेंगे।