Page Loader
पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Oct 26, 2023
06:28 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में 16 रन बनाते ही उनके इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने 25 वनडे की 25 पारियों में यह कारनामा किया। निसांका भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बाद इस साल वनडे में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

प्रदर्शन

3 अर्धशतक जड़ चुके हैं निसांका

टूर्नामेंट में निसांका के प्रदर्शन की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए थे। श्रीलंका का तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ था। उस मैच में निसांका ने 67 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी। नीदरलैंड के खिलाफ चौथे मैच में उन्होंने 54 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका का प्रदर्शन 

निसांका ने अब तक खेले 45 वनडे में करीब 38 की औसत और 84 की स्ट्राइक रेट से 1,590 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मे खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन है। उन्होंने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 537 रन बनाए हैं। साथ ही 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 41 पारियों में 112.15 की स्ट्राइक रेट से 1,098 रन जड़े हैं।