LOADING...
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
पैट कमिंस इस साल एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेल पाए हैं (तस्वीर: X/@CricketAus)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Sep 19, 2023
02:44 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस चोट से उबरकर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने को तैयार हैं। विश्व कप से पहले दोनों टीमों की आखिरी वनडे सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कप्तान कमिंस चाहेंगे कि उनकी टीम भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करे। आइए जानते हैं कि भारत के खिलाफ कमिंस के आंकड़े कैसे रहे हैं।

विकेट

भारत के खिलाफ ऐसे हैं कमिंस के आंकड़े 

कमिंस ने भारत के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2015 में खेला था। इस स्टार तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं है। अब तक उन्होंने 17 वनडे मैच खेले हैं और 34.45 की औसत से 24 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/70 का रहा है। भारत के खिलाफ कमिंस ने 5.19 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

सरजमीं

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर कमिंस ने अब तक 13 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वे 30.05 की औसत से 20 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/70 का रहा है। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर 4.95 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। सीरीज के दौरान शुरुआती ओवर में कमिंस अपनी स्विंग होती हुई गेंद और गति से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

Advertisement

वनडे

साल 2023 में 1 भी वनडे नहीं खेले हैं कमिंस 

कमिंस वनडे विश्व कप 2023 में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह इस साल 1 भी वनडे मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच नवंबर 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। पिछले साल उन्हें 6 वनडे मुकाबलों में मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 17.61 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.78 की रही थी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है कमिंस का वनडे करियर?

कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला वनडे मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 75 मैच खेले हैं और 27.61 की औसत से 124 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 5.21 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने वनडे करियर में 6 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/70 का रहा है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

कमिंस ने एशिया महाद्वीप पर 18 वनडे मुकाबले खेले हैं और 24.70 की शानदार औसत के साथ 31 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

Advertisement