LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं पैट कमिंस? 
पैट कमिंस कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं पैट कमिंस? 

Jan 14, 2024
06:47 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकबला एडिलेड में खेला जाएगा। कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस होंगे। वह वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक सिर्फ 1 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। आइए जानते हैं कि वह कैसे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं?

आंकड़े 

कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं कमिंस 

साल 2023 कमिंस के लिए कमाल का रहा था। उन्होंने 11 टेस्ट में 27.50 की औसत से 42 विकेट लिए थे। उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 का रहा था। कमिंस ने साल 2024 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने एकमात्र टेस्ट मैच में 6 विकेट झटके हैं। नई गेंद हो या पुरानी गेंद जब भी टीम को जरूरत रहती है, कमिंस अपनी टीम को विकेट निकालकर देते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में कमिंस को खेलना काफी मुश्किल 

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर कमिंस को खेलना किसी भी टीम के बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल होता है। उन्होंने अपनी सरजमीं पर अब तक 31 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इसकी 59 पारियों में 19.12 की शानदार औसत के साथ 147 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 8 बार ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है। उन्होंने 2 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी झटके हैं।

Advertisement

कप्तान

कप्तान के तौर पर कैसा रहा है कमिंस का प्रदर्शन?

कप्तान के तौर पर कमिंस ने 24 टेस्ट खेले हैं। इसकी 42 पारियों में 23.08 की औसत से 94 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 का रहा है। वह 1 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी ले चुके हैं। एक खिलाड़ी के रूप में कमिंस ने 34 मैच खेले हैं और 21.59 की औसत से 164 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है।

Advertisement

करियर

कमिंस के करियर पर एक नजर

कमिंस ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 58 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 107 पारियों में 22.13 की औसत से उन्होंने 258 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/23 का रहा है। कमिंस ने 14 बार 4 विकेट हॉल और 12 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 2 अर्धशतक की मदद से 1,138 रन भी बनाए हैं।

Advertisement