LOADING...
WTC फाइनल:  रोहित शर्मा पिछली 10 टेस्ट पारियों में चौथी बार बने पैट कमिंस का शिकार
कमिंस ने बतौर कप्तान दूसरी बार रोहित शर्मा को आउट किया है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WTC फाइनल:  रोहित शर्मा पिछली 10 टेस्ट पारियों में चौथी बार बने पैट कमिंस का शिकार

Jun 08, 2023
08:44 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी में शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 30 रन के भीतर ही टीम सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई थी। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को LBW आउट किया। रोहित ने 26 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली 10 टेस्ट पारियों में पैट कमिंस ने रोहित को 4 बार आउट किया है।

आंकड़े

नागपुर टेस्ट में किया था बोल्ड

इससे पहले फरवरी, 2023 में नागपुर टेस्ट की पहली पारी में भी कमिंस ने रोहित (120) को बोल्ड किया था। जनवरी, 2021 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौर किया था। उस दौरान तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कमिंस ने रोहित (52 रन, 98 गेंद) को पवेलियन भेजा था। इसी तरह चौथे टेस्ट (जनवरी, 2021) में कमिंस ने दूसरी पारी में रोहित शर्मा को आउट किया था। उस मुकाबले में रोहित ने 21 गेंदों पर 7 रन बनाए थे।