Page Loader
एशियाई खेल, मुक्केबाजी: सेमीफाइनल में हारीं परवीन, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष
परवीन हुड्डा ने जीता कांस्य पदक (तस्वीर: एक्स/@ddsportschannel)

एशियाई खेल, मुक्केबाजी: सेमीफाइनल में हारीं परवीन, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

Oct 04, 2023
01:25 pm

क्या है खबर?

हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 11वें दिन भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक आया। महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मैच में भारत की मुक्केबाज परवीन हुड्डा को चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांस्य पदक के साथ उनका सफर समाप्त हुआ। भारतीय मुक्केबाज ने 16वें राउंड और क्वार्टर फाइनल में चीन की जू जिचुन और उज्बेकिस्तान की सितोरा टर्डिबेकोवा को हराया था।

प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया

लवलीना बोरगोहेन और परवीन दोनों ने पहले ही भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। मौजूदा विश्व चैंपियन लवलीना महिलाओं के 75 किग्रा फाइनल में टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता ली कियान के खिलाफ लड़ेंगी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में 69 किग्रा की कांस्य पदक विजेता लवलीना की नजरें अपने पदार्पण में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर होंगी। इसके साथ 19वें एशियाई खेलों में भारत के अब तक 73 पदक हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

परवीन ने जीता कांस्य पदक