Page Loader
पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाजी में माहेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी पदक से चूकी
क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रही थी भारतीय जोड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anant122)

पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाजी में माहेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी पदक से चूकी

Aug 05, 2024
07:01 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में माहेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका की जोड़ी पदक से चूक गई। स्कीट मिश्रित टीम कांस्य पदक मुकाबले में चीन के जियांग यितिंग और एलयू जियानलिन की जोड़ी ने भारत की जोड़ी को 44-43 से हरा दिया। इस मैच में भारत के निशानेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन नजदीकी अंतर से पदक से पिछड़ गए। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

क्वालिफिकेशन 

क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रही थी भारतीय जोड़ी

क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में भारतीय जोड़ी ने कुल 49 अंक हासिल किए थे। इसके बाद अगले दो राउंड में भारतीय जोड़ी ने क्रमशः 48 और 49 अंक हासिल किए थे। इस जोड़ी ने कुल 146 अंक हासिल करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था। चीन की जोड़ी ने भी 146 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस स्पर्धा में इटली के निशानेबाजों ने पहला (149) और अमेरिका के निशानेबाजों ने दूसरा (148) स्थान हासिल किया था।

पेरिस ओलंपिक 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों ने अब तक जीते 3 पदक 

मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। इनके अलावा स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक पर निशाना साधा था। 2 पदको का हिस्सा बनने वाली मनु 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक से चूक गई थी।