Page Loader
एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने भारत को दिलाया रजत पदक
पलक, ईशा सिंह और दिव्या ने रजत पदक पर जमाया कब्जा (तस्वीर: एक्स@Media_SAI)

एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने भारत को दिलाया रजत पदक

Sep 29, 2023
10:02 am

क्या है खबर?

पलक, ईशा सिंह और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। तीनों ने देश को एशियाई खेल के मौजूदा संस्करण का 26वां पदक दिलाया। उन्होंने 1,731 का संयुक्त स्कोर बनाया, जो चीन से केवल 5 अंक कम है। चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने स्वर्ण पर कब्जा किया। साथ ही चीनी ताइपे की निशानेबाजों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रदर्शन

फाइनल में ईशा और पलक

ईशा सिंह और पलक भी 5वें और 7वें स्थान पर पहुंचने के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में पहुंच गईं। इससे अलग महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट में भारतीय तैराक नीना वेंकटेश ने 27.80 सेकंड का समय लिया और कुल मिलाकर 14वें स्थान पर रहीं। नीना फाइनल में जगह बनाने में असमर्थ रहीं क्योंकि इसमें केवल शीर्ष 8 खिलाड़ी ही क्वालिफाई करते हैं। हालांकि, 17 वर्षीय तैराक ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ट्विटर पोस्ट

पलक, ईशा सिंह और दिव्या की तिकड़ी ने जीती चांदी