Page Loader
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज एहसान आदिल और ऑलराउंडर हम्माद आजम ने की संन्यास की घोषणा, जानिए आंकड़े
एहसान आदिल और ऑलराउंडर हम्माद आजम ने किया संन्यास का ऐलान (तस्वीर: ट्विटर/@cricketpakcompk)

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज एहसान आदिल और ऑलराउंडर हम्माद आजम ने की संन्यास की घोषणा, जानिए आंकड़े

Jul 09, 2023
06:28 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एहसान आदिल और ऑलराउंडर हम्माद आजम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। एहसान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2015 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। एहसान ने अपने करियर में 3 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 5 पारियों में उन्होंने 52.60 की औसत और 3.28 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए। 6 वनडे की 6 पारियों में उन्होंने 55.75 की औसत और 5.94 की इकॉनमी से 4 विकेट भी चटकाए।

संन्यास

हम्माद ने 2015 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

हम्माद ने मई 2015 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उन्होंने अपने करियर में 11 वनडे मैच खेले। इस दौरान 7 पारियों में उन्होंने 16 की औसत और 61.06 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए। वनडे की 8 पारियों में 84.50 कर औसत और 5.12 की इकॉनमी से उन्होंने 2 विकेट भी लिए। 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 4 पारियों में उन्होंने 11.33 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 21 रन है।