Page Loader
पाकिस्तानी क्रिकेटर नाहिदा खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके आंकड़े
नाहिदा खान ने श्रीलंका के खिलाफ किया था डेब्यू (तस्वीर: ट्विटर/@WCI_Official)

पाकिस्तानी क्रिकेटर नाहिदा खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके आंकड़े

Jun 15, 2023
01:56 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नाहिदा खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 7 फरवरी, 2009 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बोगरा, बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू किया था। नाहिदा पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली बलूचिस्तान की एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 120 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में राष्ट्रीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 66 वनडे की 62 पारियों में 1,410 रन और 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 52 पारियों में 604 रन बनाए।

आंकड़े

7 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया

नाहिदा ने 2018 में दांबुला में श्रीलंका पर पाकिस्तान की 94 रन की जीत में 4 कैच लेते हुए महिला एकदिवसीय पारी में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 3 बार 50 ओवर के विश्व कप (2013, 2017 और 2022) और 4 टी-20 विश्व कप (2012, 2014, 2016 और 2018) में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कराची में आयोजित पाकिस्तान कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लास्टर्स के सहायक कोच के रूप में भी काम किया।