NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / त्रिकोणीय सीरीज: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    त्रिकोणीय सीरीज: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    न्यूजीलैंड को पहले वनडे में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@thebossman0)

    त्रिकोणीय सीरीज: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 08, 2025
    10:45 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद रिजवान की टीम को 78 रनों से हार मिली है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 330/6 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 252 रन ही बना पाई।

    ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को शुरुआती झटके लगे।

    इसके बाद केन विलियमसन (58), डेरिल मिचेल (81) और ग्लेन फिलिप्स (106) ने शानदार पारियां खेलीं।

    पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 88 रन खर्च कर दिए।

    जवाब में फखर जमान ने 84 रन की पारी खेली और अकेले संघर्ष किया। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मिचेल सेंटनर और मैट हेनरी को 3-3 विकेट मिले।

    पारी

    विलियमसन ने जड़ा 46वां अर्धशतक 

    मैच में विलियमसन के वनडे करियर का 46वां और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 89 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए।

    उन्हें शाहीन ने आउट किया। उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 65.17 की रही।

    पाकिस्तान के खिलाफ विलियमसन ने अब तक 23 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 23 पारियों में 57.09 की औसत से 1,256 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।

    अर्धशतक

    मिचेल की पारी रही शानदार 

    मिचेल के वनडे करियर का छठा और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। विलियमसन के साथ उन्होंने 112 गेंदों में 95 रन की साझेदारी निभाई।

    उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया और 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 96.42 की रही।

    पाकिस्तान के खिलाफ मिचेल ने 9 पारियों में 53.22 की औसत से 479 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकला है।

    शतक

    ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

    फिलिप्स ने 72 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने 74 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 143.24 की रही।

    पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 5 वनडे खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 83.33 की औसत से 250 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकला है।

    तेज

    पाकिस्तान की सरजमीं पर दूसरा सबसे तेज शतक 

    फिलिप्स ने पाकिस्तान की धरती पर वनडे क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया।

    पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

    फिलिप्स ने पहली 28 गेंदों पर 41 रन बनाए और इसके बाद आखिरी 33 गेंदों में 78 रन जड़ दिए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 236.4 की रही।

    कमाल

    फखर ने खेली कमाल की पारी 

    फखर ने मैच में 69 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 121.74 की रही।

    यह उनके वनडे करियर का 17वां और कीवी टीम के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 3,500 रन भी पूरे कर लिए। फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में 69.53 की औसत से 1,043 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जानिए कहां पहुंचा मानसून दिल्ली
    'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर जारी, करण जौहर के रियलिटी शो में नजर आएंगे ये सितारे  करण जौहर
    थाईलैंड: फुकेत के टाइगर किंगडम में भारतीय पर्यटक को बाघ ने दबोचा थाईलैंड
    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 2 पालियों में नहीं होगी NEET-PG 2025 की परीक्षा सुप्रीम कोर्ट

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    साल 2028 में एक और ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी आधिकारिक मुहर, ICC ने दिया अहम अपडेट क्रिकेट समाचार
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 23 फरवरी को होगा, जानिए कहां होगी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका की धरती पर इन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक टेस्ट विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने जड़ा टेस्ट करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  हैरी ब्रूक
    केन विलियमसन ने रचा इतिहास, 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली 171 रन की पारी, बनाए कई रिकॉर्ड्स  हैरी ब्रूक
    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: वनडे क्रिकेट में संजू सैमसन और ऋषभ पंत के आंकड़ों की तुलना  संजू सैमसन
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी: सूर्युकमार यादव को नहीं मिली टीम में जगह, सुरेश रैना ने कही बड़ी बात  सुरेश रैना
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को मिला 'एलन बॉर्डर मेडल', जानिए अन्य पुरस्कारों की सूची ट्रेविस हेड
    भारत बनाम इंग्लैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    दिमुथ करुणारत्ने ने किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच  दिमुथ करुणारत्ने
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे: विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025