NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    ग्लेन फिलिप्स ने धमाकेदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 08, 2025
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया।

    उन्होंने सिर्फ 72 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

    वह पहले आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे और फिर आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही फिलिप्स की पारी और साझेदारी 

    फिलिप्स ने 74 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 143.24 की रही।

    उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ 65 गेंदों में 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल के साथ 47 गेंदों में 54 रन जोड़े।

    उन्होंने सबसे जबरदस्त साझेदारी कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ निभाई। दोनों ने सिर्फ 26 गेंदों में 76* रन जोड़ दिए। कीवी टीम का स्कोर 330/6 रन रहा।

    शतक

    पाकिस्तान की सरजमीं पर दूसरा सबसे तेज शतक 

    पाकिस्तान की धरती पर वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगाया गया यह दूसरा सबसे तेज शतक भी है।

    पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 70 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

    फिलिप्स ने पहली 28 गेंदों पर 41 रन बनाए और इसके बाद आखिरी 33 गेंदों में 78 रन जड़ दिए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 236.4 की रही।

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के खिलाफ कैसे रहे हैं फिलिप्स के आंकड़े?

    पाकिस्तान के खिलाफ फिलिप्स ने पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला था।

    उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 5 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 83.33 की उम्दा औसत के साथ 250 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकला है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106* रन रहा है। अपने वनडे करियर में फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाए हैं।

    करियर

    फिलिप्स के वनडे करियर पर एक नजर 

    फिलिप्स ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 37 वनडे खेले हैं और इसकी 29 पारियों में 35.48 की औसत से 887 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। वह अपने वनडे करियर में 4 बार नाबाद भी रहे हैं।

    साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 4 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 64 की औसत से 128 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क 2026 तक मंगल पर भेजना चाहते हैं स्टारशिप, बताया कितने प्रतिशत है संभावना एलन मस्क
    'दृश्यम 3' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी, विजय सलगांवकर बन लौटेंगे अजय देवगन अजय देवगन
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई सुनील शेट्टी

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: केन विलियमसन ने जड़ा 36वां अर्धशतक, शतक से चूके  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रूक ने जड़ा टेस्ट करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  हैरी ब्रूक
    केन विलियमसन ने रचा इतिहास, 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने केन विलियमसन

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सैम अयूब ने जड़ा शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    साल 2028 में एक और ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल पर लगी आधिकारिक मुहर, ICC ने दिया अहम अपडेट क्रिकेट समाचार

    वनडे क्रिकेट

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से क्यों बाहर किए गए मोहम्मद सिराज? जानिए कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: वनडे क्रिकेट में संजू सैमसन और ऋषभ पंत के आंकड़ों की तुलना  संजू सैमसन
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    क्या चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले पाएंगे जसप्रीत बुमराह? अहम खबर आई सामने  जसप्रीत बुमराह
    ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को मिला 'एलन बॉर्डर मेडल', जानिए अन्य पुरस्कारों की सूची ट्रेविस हेड
    भारत बनाम इंग्लैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    दिमुथ करुणारत्ने ने किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच  दिमुथ करुणारत्ने
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025