NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पाकिस्तान बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में रोहित शर्मा के आंकड़े हैं चिंताजनक, जानिए प्रदर्शन
    अगली खबर
    पाकिस्तान बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में रोहित शर्मा के आंकड़े हैं चिंताजनक, जानिए प्रदर्शन
    रोहित शर्मा का आर प्रेमदासा स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है (तस्वीर:X/@ImRo45)

    पाकिस्तान बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में रोहित शर्मा के आंकड़े हैं चिंताजनक, जानिए प्रदर्शन

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 07, 2023
    08:18 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप क्रिकेट के सुपर-4 में पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने जा रही है।

    यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं।

    पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी वह अच्छा नहीं कर पाए थे। हालांकि, नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी की है।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    आर प्रेमदासा में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    आर प्रेमदासा स्टेडियम में रोहित ने पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था।

    उन्होंने यहां 9 मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में सिर्फ 24.50 की औसत से 196 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 92.89 की रही है। उनके बल्ले से इस मैदान पर 1 शतक जरूर निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन है।

    आखिरी बार रोहित ने यहां साल 2017 में कोई वनडे मैच खेला था।

    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के खिलाफ कैसे रहे हैं रोहित के आंकड़े?

    पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2007 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 17 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 48.73 की औसत से 731 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है।

    उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में रोहित ने 22 गेंद का सामना किया था और 11 रन बनाकर आउट हुए थे।

    एशिया कप

    एशिया कप के वनडे संस्करण में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    भारतीय कप्तान ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में अब तक 24 मैच खेले हैं। इसकी 23 पारियों में उन्होंने 48.82 की औसत से 830 रन बनाए हैं।

    वह वनडे फॉर्मेट में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह केवल सचिन तेंदुलकर (971) से पीछे हैं।

    रोहित के नाम 7 अर्द्धशतक और 1 शतक है। उन्होंने साल 2018 एशिया कप में 105.66 की औसत से 317 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में भारत चैंपियन भी बना था।

    करियर

    रोहित की कप्तानी में भारत जीत चुका है एशिया कप 

    रोहित के नेतृत्व में भारत ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराकर साल 2018 का एशिया कप खिताब अपने नाम किया था।

    उस संस्करण में भारत ने खेले अपने 5 मैचों में जीत दर्ज की थी और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया 1 मुकाबला टाई रहा था। भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों मैच भारत ने जीते थे।

    इस एशिया कप में भी भारत ने 1 भी मैच नहीं हारा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित ने इस साल 11 वनडे खेले हैं और 11 पारियों में 52.00 की औसत के साथ 468 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 105.88 की रही है। इस साल रोहित ने 101 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    एशिया कप क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना
    प्रधानमंत्री दिखाएंगे जम्मू-कश्मीर की पहली वंदे भारत को हरी झंडी; क्या-क्या सुविधाएं, कितना आसान होगा सफर? नरेंद्र मोदी
    कल पृथ्वी के करीब पहुंचेगा 1,400 फीट का एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी नासा

    रोहित शर्मा

    इयान बिशप ने की विराट कोहली के विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने की भविष्यवाणी विराट कोहली
    हार्दिक पांड्या हैं 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय के बाद दूसरे सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा का एशिया कप खेलने वाली सभी टीमों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  एशिया कप क्रिकेट
    कपिल देव ने रोहित शर्मा के स्वभाव पर की टिप्पणी, दी यह विशेष सलाह भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया वनडे करियर का 15वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: तस्कीन अहमद ने अफगानिस्तान के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023, भारत बनाम नेपाल: पल्लेकेले स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से रह सकते हैं बाहर- रिपोर्ट ग्लेन मैक्सवेल

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप 2023: कोलंबो की जगह अब हंबनटोटा में होंगे सुपर-4 चरण के मैच- रिपोर्ट  क्रिकेट समाचार
    एशिया कप 2023: भारत को जीत के लिए 23 ओवर में मिला 145 रन का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: भारत ने नेपाल को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन एशिया कप क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्विंटन डिकॉक सिर्फ 30 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2011 की भारतीय टीम से केवल विराट कोहली खेलेंगे विश्व कप 2023 वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025