LOADING...
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: साजिद खान ने लगातार दूसरे टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 
साजिद खान ने शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@TheRealPCB)

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: साजिद खान ने लगातार दूसरे टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 

Oct 24, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरे टेस्ट मैच में साजिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल (कुल 6 विकेट) लिए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल है। इंग्लैंड के खिलाफ साजिद ने दूसरी बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में भी इस खिलाड़ी ने घातक गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट लिए थे। उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही साजिद की गेंदबाजी?

साजिद ने 29.2 ओवर गेंदबाजी की और 4 मेडन ओवर के साथ 128 रन खर्च करते हुए 6 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 4.40 की रही। इस खिलाड़ी ने ओली पोप (3), जो रूट (5), हैरी ब्रुक (5), बेन स्टोक्स (12), रेहान अहमद (9) और जैक लीच (16) को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा पाकिस्तान के लिए 3 विकेट नोमान अली और 1 विकेट जाहिद महमूद ने लिए। तेज गेंदबाज को एक भी सफलता नहीं मिली।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ साजिद के आंकड़े 

इंग्लैंड के खिलाफ साजिद ने पहला टेस्ट मैच इसी सीरीज में खेला था। उन्होंने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 22.13 की औसत से 15 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनके नाम 2 बार 5 विकेट हॉल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/111 का रहा है। साजिद ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा विकेट (16) बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं। साजिद पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। उन्हें दूसरे टेस्ट में टीम के साथ जोड़ा गया था।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है साजिद का टेस्ट करियर?

साजिद ने पहला टेस्ट साल 2021 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 18 पारियों में 32.15 की औसत से 40 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1 मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/42 का रहा है। उनके ये आंकड़े बांग्लादेश के खिलाफ आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ साजिद पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

Advertisement

ऑलआउट 

267 रन पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड 

इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 267 रन पर खत्म हो गई। जेमी स्मिथ (89) ने इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उनके अलावा बेन डकेट ने (52) अर्धशतक लगाया। इन दोनों को छोड़कर इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान स्टोक्स एक बार फिर अच्छी पारी नहीं खेल पाए और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाजों ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की।

Advertisement