Loading...
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के कप्तान होंगे (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

Jan 31, 2025
07:33 pm

क्या है खबर?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 19 फरवरी से कराची में शुरू हो रहे टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच होगा। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान की टीम ने इसका ऐलान किया है। पाकिस्तान को ग्रुप-A में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और भारत के साथ रखा गया है।

टीम

ऐसी है पाकिस्तान की टीम 

23 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान का सामना होगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

भारत को छोड़कर पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले अपनी सरजमीं पर खेलते हुए नजर आएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसी है पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद रिजवान(कप्तान), बाबर आजम, ​​फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, आघा सलमान (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी

शेड्यूल

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची

22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

ADVERTISEMENT

खिताब

पाकिस्तान ने कितनी बार जीता है खिताब?

चैंपियंस ट्रॉफी के 8 संस्करण खेले जा चुके हैं, पाकिस्तान ने 1 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार यह ट्रॉफी जीती है।

ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में 2 बार ट्रॉफी जीती थी। भारत भी 2 बार चैंपियन बना है, लेकिन दोनों बार उसे पूर्ण चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त नहीं हुआ।

2013 में भारतीय टीम विजेता रही थी, लेकिन 2002 में उसे श्रीलंका के साथ खिताब साझा किया था।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन 

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन मोहम्मद यूसुफ ने बनाए हैं। उन्होंने 12 पारियों में 48.40 की औसत से 484 रन बनाए हैं। शोएब मलिक ने 18 पारियों में 23.75 की औसत से 380 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 13 मैचों में 30.50 की औसत से 14 विकेट झटके हैं।

हसन अली ने 5 मैचों में 14.69 की औसत के साथ 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT